फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ward-10 declared the cleanest in the city

Karnal News: वार्ड-10 शहर में सबसे स्वच्छ घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Ward-10 declared the cleanest in the city
- कचरा निस्तारण और सफाई में आत्मनिर्भर के बाद हुए सर्वे का निगम ने जारी किया परिणाम
विज्ञापन

- सर्वे में सफाई, घर-घर से कचरा उठान, कूड़ा पृथक्करण और हरियाली जैसे बिंदुओं पर परखा

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर के सभी 20 वार्डों में से वार्ड नंबर 10 सबसे स्वच्छ घोषित हो गया है। नगर निगम की ओर से इसकी घोषणा की गई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर नगर निगम कई तरह की गतिविधियां कर रहा है। इसके तहत बीते माह फरवरी में स्वच्छ वार्ड को लेकर नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों का निरीक्षण किया गया और सफाई के कई पहलुओं को जांचा गया। इसी सर्वे के तहत शहर के वार्ड नंबर-10 को स्वच्छ वार्ड घोषित किया गया है।
अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त धीरज कुमार ने बताया कि सर्वे में वार्ड की समस्त साफ-सफाई, घर-घर से कूड़े का उठान, कूड़ा पृथक्करण, गलियों व नालियों की सफाई, सीएंडडी वेस्ट, हरियाली और गारबेज जैसे बिंदुओं पर परखा गया। इसके बाद एक रिपोर्ट तैयार की गई, जिसके आधार पर वार्ड-10 को स्वच्छ वार्ड घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि डोर-टू-डोर सैग्रीगेशन और होम कम्पोस्टिंग को लेकर कुछ दिन पहले ही वार्ड 10 को आत्मनिर्भर वार्ड भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन


सभी वार्डों का होगा निरीक्षण
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में अनेक प्रकार के घटक हैं, उनमें स्वच्छ वार्ड को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी वार्डों के सर्वे के लिए मुख्य सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम में मुख्य सफाई निरीक्षक के साथ-साथ संबंधित जोन इंचार्ज तथा स्वच्छ भारत मिशन टीम के ट्रीगर मास्टर एवं मोटीवेटर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अतिरिक्त निगम आयुक्त ने शहर वासियों से अपील की है कि स्वच्छता एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह नागरिकों के व्यवहार से जुड़ी दिनचर्या है। सभी धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों की भागीदारी स्वच्छता कार्यक्रमों को और मजबूती प्रदान करती है। नागरिकों का आह्वान किया कि वे स्वच्छता को अपने व्यवहार में शामिल रखें और इसे जीवन का एक अभिन्न अंग बनाएं। शहर ने पहले भी स्वच्छ सर्वेक्षण के नतीजों में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय रैंकिंग हासिल की है। हमारा प्रयास है कि इस बार के नतीजे पहले से अधिक बेहतर होकर सामने आएं, जिसमें करनाल देश के सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में शुमार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed