{"_id":"67008649dc72c008d3081a84","slug":"voters-will-show-their-strength-today-karnal-news-c-18-knl1008-491517-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आज मतदाता दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आज मतदाता दिखाएंगे दम
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा विधानसभा चुनाव में निर्णायक घड़ी आ गई है। जिले के कुल 12 लाख 3 हजार 495 मतदाता पांच अक्तूबर को करनाल, नीलोखेड़ी, घरौंडा, इंद्री और असंध विधानसभा क्षेत्र में 55 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी 1181 बूथों पर पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को पहुंच गई हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह के अनुसार हरियाणा विधानसभा चुनाव में करनाल जिले की पांच विधानसभा सीटों पर 12 लाख 3 हजार 495 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 6 लाख 26 हजार 71 पुरुष, 5 लाख 77 हजार 397 महिला तथा 27 थर्ड जेंडर शामिल हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा जिले में 1181 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बिजली तथा दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं के लिए रैंप तथा व्हीलचेयर उपलब्ध रहेंगे। सभी मतदान केंद्रों के लिए शुक्रवार की सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जो शाम तक अपने बूथों पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आम चुनाव के लिए शनिवार पांच अक्तूबर को ईवीएम के माध्यम से सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। प्रशासन द्वारा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं तथा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग से पूरी मतदान प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के मतदाताओं से अपील की कि वे बिना दबाव तथा बिना किसी लालच के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान अफवाहों पर ध्यान न दें, यदि कहीं आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी मिले तो सूचना तुरंत संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को दें, इस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी सभी पोलिंग पार्टियां चुनावी सामग्री लेकर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के संबंधित पोलिंग बूथों पर पहुंच गई हैं और वहीं पर रात्रि ठहराव करेंगी। पोलिंग पार्टियों द्वारा शनिवार की सुबह 5:30 बजे पोलिंग एजेंटों की उपस्थिति में मॉक पोल की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।
इसके बाद ठीक सात बजे मतदान शुरू हो जाएगा। पोलिंग पार्टियों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह भी बताया गया है कि मतदान समाप्ति होने के निर्धारित समय छह बजे से पहले जो भी मतदाता लाइन में मतदान के लिए खड़ा होगा, उन सभी का मतदाताओं की वोट अवश्य पोल करवाई जाएगी।
ये उपकरण ले जाने पर रहेगी पाबंदी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों से 100 मीटर की परिधि में किसी भी सेलुलर फोन, कॉर्डलेस फोन, वायरलेस फोन आदि को ले जाने और उपयोग करने पर पाबंदी रहेगी। मतदान केंद्रों में केवल पीठासीन अधिकारी व माइक्रो ऑब्जर्वर को ही मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति रहेगी। पोलिंग बूथ से सौ मीटर की परिधि में प्रचार के लिए पोस्टर, बैनर का प्रयोग नहीं किया जा सकता।
मतदान केंद्र पर ये कर सकेंगे प्रवेश
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्रों में केवल मतदाता, पोलिंग अधिकारी, उम्मीदवार व उसका एक एजेंट, आयोग अथवा जिला चुनाव अधिकारी द्वारा अधिकृत व्यक्ति, चुनाव डयूटी पर तैनात कर्मचारी, गोद में बच्चा लिए मतदाता, नेत्रहीन व अशक्त मतदाता के साथ उनका सहयोगी, ऐसा व्यक्ति जिसे पीठासीन अधिकारी द्वारा समय-समय पर मतदाता की पहचान के लिए बुलाया गया हो, ही प्रवेश कर सकता है। ड्यूटी पर तैनात लोक सेवकों में केंद्र व राज्य के मंत्री, राज्य मंत्री अथवा उपमंत्री शामिल नहीं है। आयोग के निर्देशानुसार उन्हें अपने सुरक्षा गार्ड के साथ मतदान केंद्र में जाने की अनुमति नहीं है। मंत्रियों की सुरक्षा में लगे कर्मचारी पोलिंग अथवा मतगणना एजेंट नहीं बन सकता। सुरक्षा कर्मचारी को मतदान केंद्र में जाने की अनुमति नहीं है।
प्रत्याशी एक वाहन कर सकेगा उपयोग
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के दिन हर उम्मीदवार पूरे विधानसभा क्षेत्र में एक वाहन का उपयोग कर सकता है। इसके अलावा उम्मीदवार के चुनाव एजेंट/पार्टी वर्कर्स को भी हलके में एक वाहन का इस्तेमाल करने की अनुमति रहेगी। चालक सहित 5 से अधिक व्यक्तियों को वाहन में बैठने की अनुमति नहीं होगी।