{"_id":"68f9337d5a403e8f5404ab94","slug":"vishwakarma-the-god-of-craftsmanship-kabirpanthi-karnal-news-c-18-knl1008-764289-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकर्मा शिल्पकला के देवता : कबीरपंथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकर्मा शिल्पकला के देवता : कबीरपंथी
Thu, 23 Oct 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा शिल्पकला के देवता हैं और संसार की सुंदर रचना उन्हीं की देन है। उन्होंने कहा कि उन्हें ब्रह्मा, विष्णु और शिव के बाद चौथा देवता माना गया है। विधायक ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ने ही देवताओं के सभी दिव्य निवास स्थानों का निर्माण किया था। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज को जोड़ने, सहयोग और संवाद का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम की शुरुआत हवन से हुई, जिसमें सुनील जांगड़ा अपनी पत्नी सुषमा देवी के साथ यजमान बने और सतीश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ सम्पन्न करवाया।
इस अवसर पर विश्वकर्मा सभा की ओर से विधायक भगवानदास कबीरपंथी के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवम बंसल, वीरेंद्र जांगड़ा और पार्षद कमल जांगड़ा को भगवान विश्वकर्मा का स्वरूप देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हंसराज पाहुजा, अमरनाथ जांगड़ा, जयप्रकाश जांगड़ा, मुकेश जांगड़ा, नंदलाल पाहुजा, सुरेंद्र जांगड़ा, पार्षद कमल जांगड़ा, एडवोकेट गुरतेज पाल सिंह और सुखविंद्र सिंह रामगढिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद