{"_id":"68dadba723867a08c10b8478","slug":"viral-patients-increased-two-more-people-got-dengue-till-now-67-karnal-news-c-18-knl1008-749101-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: वायरल के मरीज बढ़े... दो और लोगों को हुआ डेंगू, अब तक 67","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: वायरल के मरीज बढ़े... दो और लोगों को हुआ डेंगू, अब तक 67
Tue, 30 Sep 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को मरीजों की अधिक भीड़ रही। वायरल बुखार के मरीज सबसे अधिक रहे। सोमवार को डेंगू के दो और मरीज मिले। जिले में कुल 145 डेंगू की जांच की गई। अब तक डेंगू के 67 मरीज मिल चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 3546 घरों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की गई। 13 घरों में लार्वा मिले, इन्हें नोटिस दिया गया है। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 2011 मरीज आए। चिकित्सा अधिकारी डाॅ. कुलबीर ने बताया कि अन्य दिनों के मुकाबले सोमवार को मरीजों की संख्या अधिक रहती है। बदलते मौसम के कारण लोग अधिक बीमार हो रहे हैं। डिहाइड्रेशन के मरीज अधिक आ रहे हैं। मरीजों को गर्मी के कारण चक्कर आना और कमजोरी महसूस हो रही है।
डाॅ. कुलबीर ने बताया कि कुछ दिनों से अधिक गर्मी हो रही हैं जो शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही हैं। सुबह व शाम को हल्की-हल्की ठंड व दिन में अधिक गर्मी से लोग बीमार हो रहे हैं। मरीजों को उबालकर पानी पीने, बाहर के खाने से परहेज और ताजा खाना खाने की सलाह दी जा रही है।