फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Villages included in the corporation will be free from Lal Dora: CM

निगम में आए गांव होंगे लाल डोरा मुक्त : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
Villages included in the corporation will be free from Lal Dora: CM
अंबाला सिटी। एसए जैन कॉलेज में जनसंवाद में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पार्षदों से उनके क्षेत्रों के मुद्दे और समस्याएं जानीं। मुख्यमंत्री ने इन समस्याओं को जल्द ही पूरा कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि जो भी कार्य पार्षद उन्हें बता रहें हैं। उन कार्यों पर सोमवार से ही शुरू करेंगे और इन कार्यों को गंभीरता से लिया जाए।
विज्ञापन

पार्षदों के रखे मुद्दे और मुख्यमंत्री के निर्देश
वार्ड-15 पार्षद शोभा सिंह पुनिया ने कहा कि उनके क्षेत्र में कोई भी कम्युनिटी सेंटर नहीं है। इस पर जब एसई विवेक गिल जवाब देने लगे तो मुख्यमंत्री ने उन्हें बैठा दिया कि उनकी जिम्मेदारी खत्म है। उनका तबादला हो चुका है। वहीं, निगम एक्सईएन को मुख्यमंत्री ने जल्द समाधान के निर्देश दिए। वार्ड-12 से अमनदीप ने भी यही मुद्दा रखा।
विज्ञापन

वार्ड-3 से मनीष आनंद ने कहा कि सरकार ने एनडीसी पोर्टल चलाया था, मगर निगम अधिकारियों ने इस पोर्टल पर कब्जा कर लिया। रात 12 बजे भी एनडीसी करते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई ऐसा मामला उनके पास है तो वह उनके बताएं, उसकी जांच कराएंगे। कई घरों को अवैध दिखाने का मामला भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने शहर में सीसीटीवी लगाने का मुद्दा उठाया। इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा से पूछा तो उन्होंने कहा कि जहां सीसीटीवी की जरूरत है, वहां स्टडी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां-जहां मार्केट, मंडी या विभाग है तो उन्हें सीसीटीवी लगाने के लिए कहें और बाजार में नगर निगम सीसीटीवी लगाएगा। प्रदेश में रोहतक, करनाल, गुरुग्राम कई ऐसे शहर है, जहां आईसीसीसी प्रोजेक्ट है। इन जगहों पर शहर के सभी सीसीटीवी का कंट्रोल पुलिस के पास है।
वार्ड-16 से हितेश जैन ने कहा कि सेक्टरों में बारिश के पानी की निकासी नहीं है। ड्रेनेज सिस्टम फेल है। अधिकारियों ने कहा कि इसके लिए विभाग कार्य कर रहा है और टेंडर लगाया जा रहा है। जल्द ही यह कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्य को जल्द किया जाए। इस विषय पर एचएसवीपी व निगम दोनों विभाग अधिकारियों ने जवाब दिया।
वार्ड-20 से पार्षद प्रीति सूद ने कहा कि नगर निगम में कई वर्ष पहले जो गांव आ गए थे, अभी तक इनके पास रजिस्ट्री नहीं है। कांवला गांव भी इनमें से एक है। इनको भी ग्रामीण की तरह लाल डोरा मुक्त किया जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण एरिया की तरह शहर में आए गांवों को भी लाल डोरा मुक्त करने के लिए योजना बनाएंगे।
-पार्षद मोनिका मल ने कहा कि उनके एरिया में सफाई कर्मचारियों की संख्या कम है। इससे वार्ड में दिक्कत आती है। जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
-निगम की सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा ने नालियों को अंडरग्राउंड करने का मुद्दा रखा तो मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद प्रस्ताव डालकर यह कार्य करवा सकते हैं।
-वार्ड-6 से अर्चना छिब्बर ने रुके हुए विकास कार्यों नौरंगराय तालाब, महावीर पार्क, बाल भवन को करवाने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही पूरे होंगे।

ये मुद्दे मुख्यमंत्री ने खुद बताए
-शहर के वीटा मिल्क प्लांट को शहर से बाहर शिफ्ट करने का मामला।
-शहर की नई अनाज मंडी का विस्तार करने का मामला, मुख्यमंत्री बोले, एक-दो साल बाद प्लानिंग बनाएंगे।
-राजकीय महिला महाविद्यालय के निर्माण कार्य भी जल्द पूरा होगा।
-शहर कपड़ा मार्केट और कोर्ट कांप्लेक्स में मल्टीलेवल पार्किंग। जब मुख्यमंत्री ने सभी से पूछा कि यह बननी चाहिए तो सभी ने हां कहा।

छह लोगों की लगाई बुढ़ापा पेंशन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र से खुद ही पेंशन लग जाती है। उन्होंने पूछा कि यहां कोई ऐसा व्यक्ति बैठा, जिसकी 60 वर्ष होने पर भी पेंशन नहीं लगी तो छह लोग सामने आए और इन लोगों की मौके पर ही कंप्यूटर पर चेक कर पेंशन लगाई और मुख्यमंत्री ने इनको पत्र दिए।

बुजुर्ग को सीट पर जाकर किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र से सभी डाटा पता चल जाता है। इससे यह भी पता चलता है कि किस व्यक्ति का जन्मदिन कब है। कार्यक्रम में उन लोगों बुजुर्गों को भी बुलाया गया था, जिनके रविवार को जन्मदिन थे, इस दौरान एक बुजुर्ग पहुंचे तो उनको शॉल ओढ़ाकर विधायक असीम गोयल ने मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद सीट पर जाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed