फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Villagers organised a rally to tell them about the dangers of drug abuse.

Karnal News: रैली निकालकर ग्रामीणों बताए नशे के खतरे

Sun, 08 Mar 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 08 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Villagers organised a rally to tell them about the dangers of drug abuse.
इंद्री। मटक माजरी स्थित शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस इकाई की ओर से सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया। स्वयंसेवकों ने गांव में श्रमदान किया और नशा मुक्ति अभियान थीम पर जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को नशे के खतरों से आगाह किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रो. पूजा ने विद्यार्थियों को सामाजिक-स्वास्थ्य संबंधी हानियों पर चर्चा करते हुए नशे से दूर रहने और आसपास के लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। साथ ही डिजिटल लिटरेसी व ड्रग अवेयरनेस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताद भी आयोजित की गई। इस दौरान डॉ. बाल ऋषि ने एनएसएस के उद्देश्यों व नशामुक्त समाज बनाने में युवाओं की भूमिका पर स्वयंसेवकों को जानकारी दी। साथ ही कार्यक्रम में मंच संचालन प्रो. कुलदीप ने किया। उन्होंने आगामी गतिविधियों की रूपरेखा बताई और सभी का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed