फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Vikas of Karnanagari won gold in Javelin Throw

जैवलिन थ्रो में कर्णनगरी के विकास ने जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Vikas of Karnanagari won gold in Javelin Throw
51: कर्ण स्टेडियम में आयोजित पहली नीरज चोपड़ा ओपन जेवेलिन थ्रो प्रतियोगिता में हिस्सा लेता खिलाड़
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय पहली नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर 14 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में कर्णनगरी के विकास ने स्वर्ण, रोहतक के प्रिंस ने रजत और कर्णनगरी के ही ओम ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, अमेरिका में मौजूद नीरज चोपड़ा ने इन विजेता खिलाड़ियों को वीडियो कॉल के माध्यम से संबोधित किया और लगातार मेहनत करने की सलाह दी। विजेताओं को नीरज के चाचा भीम सिंह चोपड़ा ने पुरस्कृत किया।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि कर्ण स्टेडियम में संपन्न हुई दो दिवसीय जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता का आयोजन नीरज चोपड़ा द्वारा टोक्यो (जापान) में हुई ओलंपिक में सात अगस्त को स्वर्ण पदक जीतने के उपलक्ष्य में किया गया। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नीरज चोपड़ा के चाचा, भीम सिंह चोपड़ा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और नकद पुरस्कार प्रदान किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 163 एथलीट ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

महिला और पुरुष वर्ग के बेस्ट जैवलिन थ्रो खिलाड़ी को उन्होंने 11-11 हजार रुपये की राशि अपने निजी कोष से प्रदान की। समापन समारोह में एसोसिएशन के वरिष्ठ संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत, प्रतियोगिता निदेशक जितेंद्र बांगर, एथलेटिक्स कोच सतीश पंघाल, ऋषि कुमार, मोहित सैनी, सतीश राणा, प्रदीप मलिक, कोषाध्यक्ष जसवंत सिवाच, एग्जीक्यूटिव मैंबर रोहताश सिवाच, एथलेटिक्स कोच अर्जुन सिंह, राकेश कुमार जींद और मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने नाम से शुरू हुई पहली नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में न पहुंच पाने के बाद ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने अमेरिका से फोन पर लाइव होकर प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और भविष्य में अच्छा खिलाड़ी बनने की शुभकामनाएं दीं।

कर्णनगरी के कुछ खिलाड़ियों ने स्टेडियम में लगी फील्ड इवेंट खेलों के अभ्यास पर पाबंदी हटाने को लेकर समस्या बताई है। सिंथेटिक ट्रैक पर फील्ड इवेंट होने ही चाहिए। रही बात फुटबॉल के अभ्यास की तो उन खिलाड़ियों को जिले में दूसरा खेल मैदान देना चाहिए। हरियाणा एथलेटिक्स संघ इसको लेकर सरकार से जल्द वार्ता भी करेंगी और लिख कर देंगे।
- राजकुमार मिटान, महासचिव, एथलेक्टिस हरियाणा
ये रहे खेल परिणाम
अंडर 14 आयु वर्ग पुरुष
करनाल, विकास, 52 मीटर 34 सेंटीमीटर थ्रो, स्वर्ण
रोहतक, प्रिंस जटवाल, 48 मीटर 25 सेंटीमीटर थ्रो, रजत
करनाल, ओम बत्तन, 47 मीटर 40 सेंटीमीटर थ्रो, कांस्य
अंडर 16 आयु वर्ग पुरुष
पानीपत, सागर रूहल, 56 मीटर 30 सेमी. थ्रो, स्वर्ण
जींद, आदित्य, 54 मीटर 27 सेमी थ्रो, रजत
झज्झर, आर्यन 53 मीटर 30 सेमी थ्रो, कांस्य
अंडर 18 आयु वर्ग पुरुष
हिसार, यश, 62 मीटर 15 सेमी थ्रो, स्वर्ण
भिवानी, पंकज तंवर, 56 मीटर 30 सेमी थ्रो, रजत
भिवानी, रणविजय सिंह, 54 मीटर 84 सेमी थ्रो, कांस्य
अंडर 20 आयु वर्ग पुरुष
हिसार, विनय मलिक, 61 मीटर 29 सेमी थ्रो, स्वर्ण
सोनीपत, सनुज, 60 मीटर 62 सेमी थ्रो, रजत
पानीपत, अजय मलिक, 59 मीटर 51 सेमी थ्रो, कांस्य
अंडर 20 आयु वर्ग महिला
रोहतक, हिमांशी, 37 मीटर 70 सेमी थ्रो, स्वर्ण
पानीपत, शबनम, 31 मीटर 70 सेमी थ्रो, रजत
पानीपत, दीपिका 30 मीटर 70 सेमी थ्रो, कांस्य
अंडर 18 आयु वर्ग महिला
फतेहाबाद, दीपिका, 50 मीटर 16 सेमी थ्रो, स्वर्ण
फतेहाबाद, सपना, 48 मीटर 79 सेमी थ्रो, रजत
भिवानी, सीमा, 45 मीटर 13 सेमी थ्रो, कांस्य
अंडर 16 आयु वर्ग महिला
फतेहाबाद, भतेरी, 40 मीटर 89 सेमी थ्रो, स्वर्ण
फतेहाबाद, भव्या पिलानिया, 36 मीटर 7 सेमी थ्रो, रजत
पानीपत, नैंसी, 27 मीटर 94 सेमी थ्रो, कांस्य
अंडर 14 आयु वर्ग महिला
भिवानी, श्रुति, 22 मीटर 81 सेमी थ्रो, स्वर्ण
रेवाड़ी, रिया यादव, 22 मीटर 78 सेमी थ्रो, रजत
भिवानी, मोनिका, 19 मीटर 7 सेमी थ्रो, कांस्य
ओपन पुरुष वर्ग
पानीपत, विक्रांत मलिक, 70 मीटर 20 सेमी थ्रो, स्वर्ण
भिवानी, संदीप, 62 मीटर 11 सेमी थ्रो, रजत
महेंद्रगढ़, मंदीप कुमार, 60 मीटर 89 सेमी थ्रो, कांस्य
ओपन महिला वर्ग
फतेहाबाद, ज्योति, 50 मीटर 14 सेमी थ्रो, स्वर्ण
चरखी दादरी, नेहा, 42 मीटर 64 सेमी थ्रो, रजत
भिवानी, सुप्रिया, 34 मीटर 32 सेमी थ्रो, कांस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed