फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Vehicles kept moving due to dense fog at night, chances of drizzle today

Karnal News: रात में घना कोहरा छाने से रेंगते रहे वाहन, आज बूंदाबांदी के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Vehicles kept moving due to dense fog at night, chances of drizzle today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सुबह कोहरे के बाद मौसम साफ हुआ। तापमान में भी इजाफा हुआ, लेकिन शाम होते ही घना कोहरा छा गया। देर रात तक दृष्यता 25 मीटर से कम कम हो गई। जिसके कारण हाईवे आदि पर वाहनों को रेंगना पड़ा।
अधिकतर वाहन चालकों को तो हाईवे के किनारे अपने वाहनों को खड़ाकर ढाबे आदि की शरण लेनी पड़ी। शहर के अंदर भी वाहनों की रफ्तार थम गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शनिवार को भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा। आसमान पर बादल छा सकते हैं, कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी संभव है।
विज्ञापन

कई दिनों से मौसम लगातार खुश्क बना हुआ था। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। पिछले तीन दिनों से रात्रिकालीन तापमान में भी इजाफा हो गया। तेज धूप के कारण सर्दी में गर्मी का एहसास होने लगा था। पिछले दो दिनों से मौसम में आंशिक परिवर्तन हुआ तो अलसुबह कोहरा छाने लगा, लेकिन दिनभर धूप के बाद रात्रि को मौसम साफ रहता था, लेकिन शुक्रवार की देर शाम को अचानक कोहरा छाने लगा। धुंध भी नजर आने लगी है। रात गहराते ही कोहरा भी गहराता चला गया। रात्रि नौ बजे के बाद दृश्यता 15 से 25 मीटर तक आ गई। जिसके कारण रफ्तार पर ब्रेक लग गए। दोपहर को मौसम देखकर बाहर निकले लोगों को देर रात अपने गंतव्य तक पहुंचना भारी पड़ गया। सर्वाधिक परेशानी लंबी दूरी के वाहन चालकों को हुई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.2 व न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शनिवार को बादल छा सकते हैं, कहीं कहीं-बूंदाबांदी भी हो सकती है। कोहरे में वाहन चालक ये सावधानी बरतें : वाहन की रफ्तार धीमी रखें। अपने वाहन और आगे के वाहन के बीच जगह छोड़कर चलें। हाई बीम लाइट का इस्तेमाल न करें क्योंकि यह कोहरे को प्रतिबिंबित करेगा और सड़क पर देखने में कठिनाई होगी। इसके अलावा हाई-बीम लाइटें भी उनके सामने पानी की बूंदों को प्रतिबिंबित करती हैं। जिससे दिक्कत होगी।फ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed