{"_id":"78fe22f18f4a878145008c98bf18cd6a","slug":"vehicle-lifters-gang-busted-six-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, छह दबोचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, छह दबोचे
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
Updated Fri, 25 Jul 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी आटो थैफ्ट स्टाफ करनाल ने चोरीशुदा तेरह बाइक, एक मारुति कार की
विज्ञापन
बरामदगी के साथ छह आरोपियों को भी पकड़ा है। यह गिरोह पुरानी बाइकों को
उठाकर पांच से छह हजार रुपये में बेचते हैं।
चोरी करने वाले और एक आरोपी खरीदने वाला भी पकड़ा है। यह जानकारी वीरवार को सीआईए-वन में डीएसपी जोगिंद्र राठी ने दी। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को स्टाफ के इंचार्ज रोहताश सिंह के नेतृत्व में टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी हरिओम, गौरव उर्फ छोटू वासी झिंझाना (यूपी) को कुंजपुरा रोड नेवल नहर पुल पर नाकाबंदी कर चोरीशुदा मारुति सहित काबू किए। 19 जुलाई को अदालत में पेश कर वीरवार तक रिमांड ले लिया है।
रिमांड के दौरान आरोपी के साथ दोषी सुरेश कुमार वासी हरिसिंह कॉलोनी पानीपत को मेरठ रोड आवर्धन नहर पुल से चोरी की बाइक सहित पकड़ा। चोरी की बाइक खरीदने वाले मोनू उर्फ काला वासी शामली को चोरी की बाइक सहित बडौली यमुना बांध यूपी से गिरफ्तार किया।
इन दोनों को अदालत में पेश कर वीरवार तक रिमांड लिया था, जिसमें धर्मेंद्र वासी आनंद विहार कॉलोनी करनाल को गिरड़ा पीर करनाल से और चैन सिंह वासी परोड़ जिला पटियाला को पहवा चौक कुरुक्षेत्र से चोरी की बाइक खरीदने के जुर्म में गिरफ्तार किया। इन छह आरोपियों से तेरह बाइक, एक मारुति कार बरामद हुई। इनमें से सात बाइक व मारुति कार थाना सिविल लाइन व चार बाइक थाना शहर, एक बाइक थाना सदर, एक बाइक थाना तरावड़ी के एरिया से चोरी की थी।