फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Vasant Panchami festival celebrated with pomp, Maa Saraswati puja performed

Karnal News: धूमधाम से मनाया गया वसंत पंचमी का त्योहार, हुई मां सरस्वती पूजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami festival celebrated with pomp, Maa Saraswati puja performed
धूमधाम से मनाया गया वसंत पंचमी का त्योहार, हुई मां सरस्वती पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जिले में वसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सभी ने मां सरस्वती के चित्र, प्रतिमाओं के समक्ष पीले पुष्प चढ़कर पूजा की। शहर में जगह जगह पंडाल सजा कर मां सरस्वती की प्रतिमाओं को विराजमान कर पूजा की गई। नई सब्जी मंडी जिले में मां शारदा युवा समिति की ओर से रविवार को मां सरस्वती को विराजमान कर पूजन किया गया।
महिला श्रद्धालुओं ने जहां मां सरस्वती को वस्त्र,सोलह शृंगार के साथ मां की मांग में सिंदूर लगाकर पूजा की वही बच्चों ने शिक्षा की प्राप्ति के लिए मां के पास पैन और कापियां रख अपने घर ले गए। इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद और पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता ने मां शारदा की पूजा की। प्रधान दलीप कुमार ने बताया कि रविवार को मां शारदे को विराजमान कर पूजा की गई। सोमवार को सुबह भंडारे का आयोजन किया जाएगा और दोपहर बाद गाजेबाजे के साथ शोभा यात्रा निकाल पश्चिमी यमुना नहर में मां सरस्वती का विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर दिनेश कुमार, मनोज, मिथुन, दीपक, धर्मपाल और अरविंद का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन




पश्चिमी यमुना नहर पर मां सरस्वती का पूजन
- छठ पर्व सेवा समिति मंडल की ओर से पश्चिमी यमुना नहर के किनारे स्थित सूर्य मंदिर में वसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती का पूजन किया गया। समारोह में विधायक जगमोहन आनंद, पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता व पूर्व सीएम प्रतिनिधि संजय बठला ने मां सरस्वती के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया और लोगों के मंगलमय जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाली। इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि मां सरस्वती की कृपा अपरंपरार है। वह कभी अपने भक्तों को निराश नहीं करती। हमें धर्म के मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक बनाने के लिए अच्छे कर्म करने चाहिए।

इस मौके पर सूर्य मंदिर के प्रधान सुरेश कुमार यादव व अन्य पदाधिकारियों ने अतिथिगणों का फूल मालाएं डालकर व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। सुरेश यादव ने कहा कि वसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती का विशेष पूजन किए जाने की परंपरा है। इसी परंपरा को निभाते हुए मंदिर में यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान सुरेश कुमार यादव, अर्जुन पंडित, उमेश चौहान, शत्रुघन राय, मुंशी राय, भोला राय, अरविंद यादव, राम बहादुर मेहतो, राम सागर राय, दिवाकर प्रसाद, रामविलास यादव, नंद किशोर गुप्ता, राम दयाल यादव, राजेश्वर प्रसाद, सुधीर यादव, दिलीप कुमार, रोहित कुमार, सिकंदर मेहता, नागेेंद्र महतो, अनिल कुमार, संजय कुमार, संजीव कुमार, बबलू सिंह, श्याम, सूरज कुमार, जंग बहादुर यादव, चंदेश्वर राय, रणजीत कुमार, राम सोगारथ, घणश्याम व सत्यनारायण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed