{"_id":"68cc6dadccb518bea00e5108","slug":"vaishnavi-won-bronze-medal-in-wrestling-karnal-news-c-18-knl1008-741638-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: वैश्वी ने कुश्ती में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: वैश्वी ने कुश्ती में जीता कांस्य पदक
Fri, 19 Sep 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
58....विजेता खिलाड़ी का स्वागत करते कोच वजीर सिंह
- फोटो : संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में करनाल की वैश्वी ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता 16 से 18 सितंबर तक सोनीपत के खरखौदा में आयोजित की गई थी। जिसमें जिले से चार खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्ग में हिस्सा लिया था। वैश्वी ने पहले मुकाबले में फतेहाबाद की खिलाड़ी को 12-2 के अंतर से हराया और चरखी दादरी की खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल मुकाबले में हिसार की खिलाड़ी के साथ मुकाबले में 10-8 के अंतर से हार कर कांस्य पदक अपने नाम किया। वैश्वी कर्ण स्टेडियम में कोच वजीर सिंह के पास अभ्यास करती है। वजीर सिंह ने बताया कि वैश्वी ने हर एक मुकाबले में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपने प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी। उन्होंने बताया कि वैश्वी पहले भी कई पदक जीत चुकी है और निरंतर अभ्यास करती है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए लगातार ऐसी प्रतियोगिताएं होने चाहिए, क्योंकि कुश्ती की काफी कम प्रतियोगिता होती हैं।
उन्होंने बताया कि कर्ण स्टेडियम में कुश्ती हॉल की हालत काफी खस्ता हो चुकी है और खिलाड़ियों के लिए उपकरणों की कमी है। उसके बाद भी खिलाड़ी लगातार पदक जीत रहे हैं और सभी युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। जहां आज का युवा नशे की ओर जा रहा, वहीं काफी युवा आज खेलों में जाकर भविष्य बना रहे हैं।