{"_id":"64ac73876734e027450cf5b4","slug":"uprooted-road-due-to-lack-of-evacuation-situation-of-confrontation-karnal-news-c-18-1-knl1006-170180-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: निकासी नहीं होने पर उखाड़ी सड़क, बनी टकराव की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: निकासी नहीं होने पर उखाड़ी सड़क, बनी टकराव की स्थिति
विज्ञापन
निकासी नहीं होने पर उखाड़ी सड़क, बनी टकराव की स्थिति
घरौंडा। तेज बारिश से छह गांवों की सैकड़ों एकड़ फसल डूब गई। रायपुर जाटान, बादशाहपुर और फुरलक गांव के पास खेतों में भरा पानी निकालने के लिए किसानों को सड़क का एक हिस्सा उखाड़ना पड़ा। इस दौरान किसानों के दो पक्षों में टकराव की स्थिति बन गई। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर किसानों को पानी निकासी की व्यवस्था करने का आश्वासन देकर शांत कराया।
करीब छह से सात गांवों के किसानों के खेतों में कई फुट पानी भरा है। किसानों ने बताया कि बाजीदा गांव के पास एक छोटी नहर निकलती थी और झीवरहेड़ी, हसनपुर, उपली, फुरलक व अन्य गांवों से निकल कर पानी मुगल नहर में पहुंचता था, लेकिन किसानों ने उस खलासी (नहर) को बंद कर दिया। जिससे बारिश के पानी की निकासी नहीं हो रही है। नतीजा पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में भर गया। तहसीलदार रमेश अरोड़ा ने कहा कि पानी निकासी का प्रबंधन कराया जा रहा है।