{"_id":"6aa312fa2406393eab0f62e1","slug":"uproar-over-garbage-collection-by-employees-who-returned-to-duty-police-had-to-be-called-karnal-news-c-18-knl1018-989281-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ड्यूटी पर लौटे कर्मचारियों के कूड़ा उठाने पर हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ड्यूटी पर लौटे कर्मचारियों के कूड़ा उठाने पर हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस
विज्ञापन
पुलिस के साथ बहस करते सफाई कर्मचारी। संवाद
करनाल। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। नगर निगम की चेतावनी के बाद बुधवार को 86 कर्मचारी काम पर लौट गए थे। वीरवार सुबह जैसे ही मुगल कनाल से ये टीम जेसीबी से कचरा उठाने पहुंची तो अन्य कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। जेसीबी चालक सहित अन्य कर्मचारियों से कहा कि शर्म करो, तुम अपने कर्मचारियों का साथ छोड़कर सरकार के दलाल बन गए हो। पक्की नौकरी के संघर्ष को खराब कर रहे हो।
करीब एक घंटे तक खींचतान के दौरान पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में सेक्टर-13, मुगल कनाल और अन्य जगहों से कई ट्रॉली कचरे का उठान हुआ। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी संघ के प्रधान राजकुमार और अन्य नेता भी पहुंच गए। उन्होंने सरकार और हड़ताल छोड़कर लौटे कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छह अगस्त से कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। नगर निगम की ओर से भी ड्यूटी पर लौटने के नोटिस जारी किए जा रहे हैं। हड़ताल के कारण करीब तीन हजार एमटी कचरा सड़कों और गलियों में फैला है।
18 और कर्मचारी ड्यूटी पर लौटे
नगर निगम के नोटिस के बाद हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है। वीरवार को 18 और कर्मचारी हड़ताल छोड़कर ड्यूटी पर लौटे हैं। इनमें पांच नियमित और 13 पेरोल कर्मचारी हैं। इससे पहले 86 कर्मचारी लौटे थे। मंगलवार रात को नगर निगम आयुक्त की ओर से सभी को नोटिस जारी करते हुए काम पर लौटने के लिए कहा गया था। इस नोटिस में आयुक्त सलोनी शर्मा ने काम पर न आने वालों के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। कुल 960 कर्मचारी हड़ताल पर थे।
विज्ञापन
--
आज जन न्याय महापंचायत, कर्मचारी और किसान भी होंगे शामिल
करनाल। नगरपालिका कर्मचारी संघ के तत्वावधान में जारी सफाई व दमकल कर्मचारियों की हड़ताल में शुक्रवार को जन न्याय महापंचायत होगी। सेक्टर-12 निगम कार्यालय के बाहर पंचायत की जाएगी। महापंचायत में किसान, मजदूर कर्मचारी सहित विभिन्न संगठनों के नेता पहुंचेंगे। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यालय सचिव राजकुमार नौतना ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष रतनमान भी कार्यकर्ताओं के साथ शिरकत करेंगे। इससे पहले अर्जुन नगर स्थित भाकियू कार्यालय में बैठक की जाएगी। जिसमें कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए रणनीति भी बनाई जाएगी। संवाद
युवा कांग्रेस ने दिया समर्थन
सफाई और फायरकर्मियों की हड़ताल का युवा कांग्रेस ने समर्थन किया है। उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय कच्चे कर्मचारियों को नीति बनाकर पक्का किया गया था। कांग्रेस की सोच हमेशा जनहितैषी और कर्मचारी हितैषी रही है।
कोरोना योद्धा कहकर दिया था सम्मान, अब हो रही कार्रवाई
असंध। कांग्रेस नेता शेर प्रताप शेरी ने सफाई कर्मचारियों को समर्थन देते हुए कहा कि उनकी जायज मांगों को स्वीकार करते हुए उन्हें पक्का कर्मचारी का दर्जा देना चाहिए। कोरोना के कठिन दौर में जिन सफाई कर्मचारियों को सरकार की ओर से कोरोना योद्धा कहकर सम्मान दिया जाता था, आज उन्हीं कर्मचारियों को अपने हक और अधिकारों के लिए आवाज उठाने पर लाठियों और कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।