फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Uproar in the Mini Secretariat premises for one and a half hours

Karnal News: लघु सचिवालय परिसर में डेढ़ घंटे तक हंगामा

Sun, 30 Nov 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 30 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the Mini Secretariat premises for one and a half hours
रनाल न्यायिक परिसर। संवाद
करनाल। वोट चोरी के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जब लघु सचिवालय में डीसी कार्यालय का घेराव करने के लिए कूच किया तो पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक लिया। कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। जब कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़ते हुए आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने लाठियों से कार्यकर्ताओं को लघु सचिवालय के पार्क की ओर धकेल दिया। करीब डेढ़ घंटे तक जिला सचिवालय परिसर में हंगामा होता रहा। प्रदर्शन में 23 मिनट तक पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ता आमने-सामने रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस का दावा है कुछ कार्यकर्ताओं को चोट भी आई है और कपड़े भी फटे। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के आंख के पास लाठी लगी। शनिवार को सेक्टर-12 में पेट्रोल पंप के पास वोट चोरी के मुद्दे पर हुए यूथ कांग्रेस की ओर से जनसभा की गई। यहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता लघु सचिवालय पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से पहले से ही पुलिस तैनात थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि भाजपा वोट चोरी करके सत्ता तक पहुंची है। आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव आयोग तक को अपने प्रभाव में ले रखा है और आयुक्त को भी अपना एजेंट बनाकर बैठाया हुआ है।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमिल संधु ने की। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव परमजीत पम्मी, पूर्व युवा प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, शहरी जिला अध्यक्ष पराग गाबा, पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, रघबीर संधु, जयपाल मान, मोहित शर्मा, महबूब चौधरी, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सत्यवाल गहलोत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोखिम में हैं खिलाड़ी : उदय चिब
हरियाणा के बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत पर उदय चिब ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन सरकार ने इनकी अनदेखी की। अब बदले में उन्हें अव्यवस्थाओं के कारण जोखिम मिल रहा है।




युवा नशे की गर्त में जा रहे : सोमिल

वोट चोर गद्दी छोड़ हल्ला बोल प्रदर्शन के संयोजक एवं युवा कांग्रेस हरियाणा के वरिष्ठ उपप्रधान सोमिल संधु ने कहा कि कुशासन से मुक्ति दिलाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। भाजपा ने वोट चोरी जैसा बढ़ा अपराध करके राज्यों में सरकारें बनाने का काम किया है। युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है, जिससे युवा अपराध और नशे की गर्त में जा रहा है।

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed