फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Union Minister gave the gift of three schemes worth Rs 59 crore

Karnal News: केंद्रीय मंत्री ने दी 59 करोड़ से तीन योजनाओं की सौगात

Sat, 11 Jan 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 11 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Union Minister gave the gift of three schemes worth Rs 59 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को करनाल स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर को 59 करोड़ के तीन बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी। ये परियोजनाएं बनकर तैयार थी, जिन्हें केंद्रीय मंत्री ने जनता को समर्पित किया। उन्होंने शहर के सेक्टर-32 में बनाए गए इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, सेक्टर-नौ में क्रिकेट ग्राउंड और शक्ति कॉलोनी में बनाए गए महिला आश्रम का उद्घाटन किया।
केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल सर्वप्रथम सेक्टर-32 में पहुंचे। यहां उन्होंने 44 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का उद्घाटन किया। उन्होंने पूरे परिसर का अवलोकन किया और वहां मौजूद जिम, बैडमिंटन हॉल, स्वीमिंग पूल की बारीकी से जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके उपरांत सेक्टर नौ में 1.75 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए क्रिकेट मैदान का उद्घाटन किया। उन्होंने यहां मौजूद खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों को व करनालवासियों को क्रिकेट मैदान की बधाई दी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल इसके उपरांत करनाल की शक्ति कॉलोनी में पहुंचे। यहां उन्होंने 13 करोड़ की लागत से बनाए गए महिला आश्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, इंद्री के विधायक एवं चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, भाजपा के जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता, उपायुक्त उत्तम सिंह, चेयरपर्सन मेघा भंडारी, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता, जिला महामंत्री सुनील गोयल, प्रवीन लाठर, जिला उपाध्यक्ष इलम सिंह, राजेंद्र आर्य दादुपुर, एडवोकेट विजय वेदपाल, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी मौजूद रहे।
इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में ये है खास ः सेक्टर 32 में दो एकड़ में बनाया गया इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स 44 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इस कॉम्प्लेक्स में एक अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक स्तर का ऑल वैदर स्विमिंग पूल बनाया गया है। पूल हीटिंग, फिल्टरेशन, लाइटिंग जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसके साथ-साथ इस इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में वार्म अप पूल बनाया गया है। एक बैडमिंटन हॉल बनाया गया है, इसमें पांच कोर्ट हैं।

महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग शॉवर रूम, प्रसाधन, गर्म पानी के लिए गीजर, लॉकर का भी अलग-अलग प्रावधान है। व्यायाम के लिए हॉल बनाया गया है। इसके साथ आफिस रूम बनाया गया है। छह से 12 वर्ष के बच्चों की व्यायाम के लिए जिम बनाया गया है। कैफेटेरिया की सुविधा रहेगी।

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed