{"_id":"680aa5c4095b086a0c0b5445","slug":"uninterrupted-power-supply-to-city-residents-karnal-news-c-18-knl1008-631148-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शहरवासियों को निर्बाध होगी बिजली की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शहरवासियों को निर्बाध होगी बिजली की आपूर्ति
विज्ञापन
- बिजली निगम ने एसडीओ की रात्रि ड्यूटी के लिए जारी किए आदेश, उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बनाए गए छह शिकायत केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहरवासियों को निर्बाध बिजली देने के लिए निगम की ओर उपमंडल अभियंताओं (एसडीओ) की रात्रि डयूटी के लिए आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार संबंधित एसडीओ सेक्टर-12 के बिजली सुविधा केंद्र में रात 10 बजे से सुबह के चार बजे तक रात्रि ड्यूटी पर रहेगा। यह शेड्यूल एक मई से नौ सितंबर तक जारी रहेगा। वहीं उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिले में छह शिकायत केंद्र भी बनाए गए हैं।
जिले की 18 सब डिवीजनों में 18 उपमंडल अभियंता कार्यरत हैं। इस आदेश के अनुसार प्रतिदिन एक एसडीओ रात को यहां ड्यूटी देगा। निगम की ओर से यह आदेश गर्मी के मौसम को देखते हुए शहरवासियों को सुचारू बिजली देने के लिए जारी किए हैं। हालांकि यह आदेश एक मई से लागू होंगे, इसके लिए सभी सब डिवीजनों के उपमंडल अभियंताओं को निर्देशित भी कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है डयूटी के दौरान एसडीओ उस लाइन के संबंधित कनिष्ठ अभियंता से संपर्क करके तुरंत प्रभाव से इसका समाधान करवाएगा। वहीं अगर इस दौरान लाइन ब्रेकडाउन व फॉल्ट का बड़ा मामला आता है तो एसडीओ संबंधित डिवीजन के कार्यकारी अभियंता के संज्ञान में इस मामले को जरूर लाएगा। रात्रि डयूटी के बाद वह एसडीओ अगले दिन दोपहर 12 बजे अपने सब डिवीजन में भी डयूटी देगा। अब बिजली निगम रात को भी उपभोक्ताओं की शिकायतों पर संज्ञान लेकर उनकी समस्याओं का समाधान करेगा। इस कार्य में संबंधित एसडीओ रात के समय रात्रि प्रहरी के तौर पर काम करेगा।
टोल फ्री नंबर जारी
बिजली उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए निगम की ओर से गर्मी के मौसम में बनाए गए शिकायत केंद्रों के टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं। इनमें मॉडल टाउन शिकायत केंद्र में उपभोक्ता 9357-61629, सेक्टर 13 शिकायत केंद्र में 93547-61636, सेक्टर छह के लिए 93547-61635, एचएसआईआईडीसी केंद्र पर 93547-61656 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ-साथ उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1800-180-1550 व 1912 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
बिजली निगम की ओर से शहरवासियों को निर्बाध व सुचारू बिजली देने के लिए एक मई से बिजली सुविधा केंद्र में एसडीओ की रात्रि ड्यूटी रहेगी। वहीं उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए निगम की ओर से शहर में छह शिकायत केंद्र बनाए गए हैं। उपभोक्ता 24 घंटे में कभी भी इन नंबरों पर संपर्क करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।
- नसीब सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम