फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Unemployed Agniveers will get jobs without examination: Manohar

बेरोजगार अग्निवीरों को बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी : मनोहर

Sat, 13 Jul 2024 07:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 13 Jul 2024 07:28 AM IST
विज्ञापन
Unemployed Agniveers will get jobs without examination: Manohar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री (करनाल)। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने अपने लोकसभा क्षेत्र की इंद्री विधान सभा में शुक्रवार को दूसरा जनसंवाद किया। उन्होंने देर शाम तक 250 शिकायतों को सुना और उन्हें निस्तारित करने के निर्देश अफसरों को दिए। इस दौरान उन्होंने अग्निवीर योजना को सराहना करते हुए कहा कि कुछ अन्य संस्थानों ने भी इनके लिए आरक्षण का प्रावधान किया है। इसके बाद भी कोई अग्निवीर बेरोजगार रहता है तो उसे हरियाणा में बिना किसी परीक्षा के नौकरी दी जाएगी।

बीडीपीओ कार्यालय के सभागार में शुक्रवार की शाम को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने विभिन्न विभागों के अफसरों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उन्होंने लोगों से जनसंवाद शुरू किया। एक-एक करके लोगों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों से मौके पर जवाब मांगा और निस्तारित करके शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल से अधिक नौकरियां हरियाणा में भाजपा सरकार ने 10 वर्षों के दौरान दी हैं। उन्होंने कहा कि इसी महीने लंबित भर्तियों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका हर संभव प्रयास रहेगा कि हर हफ्ते एक हलके का दौरा कर जन समस्याओं का निपटारा किया जाए। प्रधानमंत्री ने दो महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी है, इसलिए देश के अन्य राज्यों के लोगों की समस्याओं को भी दूर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने नौकरियों में पारदर्शिता के लिए ग्रुप सी व डी के लिए सीईटी का प्रावधान किया। सरकार को बदनाम करने के लिए छोटी सी बात को लेकर कोई भी कोर्ट में पहुंच जाता है, लेकिन युवा वास्तविकता को समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि युवा सेना में जाकर खुद को ट्रेंड करके बेहतर नागरिक और सैनिक बन सकेंगे। जो युवा खुद को प्रशिक्षित करके आएंगे, इनमें से 25 प्रतिशत युवा सेना में भर्ती होकर आगे बढ़ सकते हैं। इतना ही नहीं वे योग्यता में इजाफा कर पब्लिक सेक्टर, उद्योगों, अर्ध सैनिक बलों में जा सकते हैं।

उन्होंने सरपंचों को 21 लाख रुपये तक खर्च करने की शक्ति देने पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्णय से संतुष्ट हैं। यह मांग काफी समय से चल रही थी। उनके भी ध्यान में आया है कि विकास की जो गति बननी चाहिए थी, कहीं न कहीं तकनीकी बातों में यह विषय फंसा था। गांवों के विकास का विषय महत्त्वपूर्ण है। इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने केंद्रीय मंत्री स्वागत किया। इस मौके पर उपायुक्त उत्तम सिंह, एसपी मोहित हांडा, भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष अमित खेड़ा, अमनदीप विर्क, पंकज कंबोज, ऊषा रानी, सुरेंद्र बड़ौता, पूर्व चैयरमेन ईलम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed