{"_id":"69f79fc13d97be40fd0c111d","slug":"under-the-pm-surya-ghar-yojana-subsidy-of-up-to-78-thousand-rupees-is-available-karnal-news-c-18-knl1018-898414-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पीएम सूर्य घर योजना के तहत 78 हजार तक की सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पीएम सूर्य घर योजना के तहत 78 हजार तक की सब्सिडी
Mon, 04 May 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 04 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
करनाल। केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही पीएम सूर्य घर योजना के तहत लाभार्थियों को अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सस्ती व स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि योजना के तहत परिवार अपनी छतों पर सोलर सिस्टम लगाकर बिजली उत्पादन कर सकते हैं, जिससे उनका बिजली खर्च लगभग खत्म हो सकता है। अगर सोलर सिस्टम से खपत से अधिक बिजली उत्पन्न होती है, तो वह ग्रिड में चली जाएगी और उसका भुगतान उपभोक्ता को किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन