{"_id":"68571ef249bc70f5b807f528","slug":"unchahar-is-four-and-amrapali-is-three-and-a-half-hours-late-karnal-news-c-18-knl1008-674523-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ऊंचाहार चार तो आम्रपाली साढ़े तीन घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ऊंचाहार चार तो आम्रपाली साढ़े तीन घंटे लेट
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। रेल यात्रियों को शनिवार को भी ट्रेनें लेट होने से घंटों प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा। ऊंचाहार एक्सप्रेस, आम्रपाली, सचखंड, जम्मू मेल, झेलम और कई लोकल ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊंचाहार एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से सुबह 10:19 बजे स्टेशन पर पहुंची, वहीं आम्रपाली एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से 08:51 बजे आई। सचखंड एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी के बाद दोपहर 01:35 बजे पहुंची।
जम्मू मेल भी सवा दो घंटे की देरी से 03:42 बजे पहुंची। इसी तरह झेलम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से सुबह 09:32 बजे पहुंची। अमृतसर एक्सप्रेस और संभलपुर एक्सप्रेस एक-एक घंटे की देरी से क्रमशः 06:35 और 04:55 बजे पहुंची। नई दिल्ली से चलकर आने वाली कुरुक्षेत्र लोकल भी डेढ़ घंटे की देरी से 11:51 बजे आई। ट्रेनों की देरी से सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हुई, जिन्हें ऑफिस, मेडिकल चेकअप या अन्य जरूरी काम से समय पर पहुंचना था।
कई बुजुर्ग और छोटे बच्चों वाले यात्री खुले प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करते रहे। गर्मी और उमस के चलते यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। यात्रियों का कहना है कि रेलवे को ट्रेनों की समय-सारणी को लेकर गंभीरता दिखानी चाहिए और बार-बार हो रही देरी पर ठोस कदम उठाने चाहिए। कुछ यात्रियों ने बताया कि न तो समय से कोई एनाउंसमेंट हुआ और न ही रेलवे स्टाफ ने देरी की जानकारी स्पष्ट रूप से दी, जिससे असमंजस की स्थिति बनी रही। यात्रियों ने मांग की है कि ट्रेन परिचालन को समयबद्ध करने के लिए रेलवे ठोस रणनीति बनाए ताकि भविष्य में उन्हें इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।