फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Unchahar Express was late by 13 hours

Karnal News: ऊंचाहार एक्सप्रेस रही 13 घंटे लेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Unchahar Express was late by 13 hours
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पंजाब में रेलवे ट्रैक पर चल रहे काम और अब कोहरे की वजह से रेलगाड़ियों का परिचालन निर्धारित समय से कई घंटे देरी से हो रहा है। ऊंचाहार एक्सप्रेस तो 13 घंटे लेट रही।
शुक्रवार रात से शुरू हुई धुंध ने दृश्यता को 10 मीटर तक कर दिया है। इससे दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर ट्रेन 13 घंटे तक लेट रही। वहीं, तीन से चार घंटे तक कई ट्रेनें देरी से चलीं। जिसका प्रभाव रेल यात्रियों पर पड़ा।
विज्ञापन

धुंध में रेल रेंग कर चलती दिखी तो उनके इंतजार में यात्री स्टेशन पर इंतजार करते दिखे। बताया जा रहा है कि आगामी कई दिनों तक धुंध का प्रभाव जारी रहेगा। जिसकी वजह से रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को रेल यातायात ब्लॉक के चलते अप डाउन की ट्रेन संख्या 22429-22430 पठानकोट एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 12497 व 12498 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस रद्द रही। दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस शनिवार को 13:15 घंटे लेट रही।
इसके अलावा कालका शताब्दी एक्सप्रेस 3:46 घंटे, दादर एक्सप्रेस 5:40 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 6:35 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 1:42 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 5:45 घंटे, पश्चिम एक्सप्रेस 2:15 घंटे, 12459 इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:46 घंटे, 14507 बठिंडा एक्सप्रेस 52 मिनट के अलावा पैसेंजर ट्रेन की बात करें तो ट्रेन नंबर 64533, 2:12 घंटे, ट्रेन नंबर 04583, 2:18 घंटे और ट्रेन नंबर 64465, 1:38 घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची।
दूसरी ओर अंबाला-दिल्ली रूट पर ट्रेन नंबर 11078 झेलम एक्सप्रेस 3:15 घंटे, 12460 इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:12 घंटे, जम्मू मेल 4:16 घंटे, 14054 हिमाचल एक्सप्रेस 3:35 घंटे, 12312 नेताजी एक्सप्रेस 1:24 घंटे, 18310 संबलपुर एक्सप्रेस 1:45 घंटे 12058 जनशताब्दी एक्सप्रेस 2:10 घंटे देरी से चली। ट्रेन नंबर 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 1:06 घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची।

इनके अलावा पैसेंजर गाड़ियों में ट्रेन नंबर 64452, 1:32 घंटे, ट्रेन नंबर 64472, 1:35 घंटे, ट्रेन नंबर 04406, 1:35 घंटे, और ट्रेन नंबर 64536, 1:12 घंटे की देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed