फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Umarpur's sarpanch's eighth certificate turned out to be fake

Karnal News: उमरपुर की सरपंच का आठवीं का प्रमाणपत्र निकला फर्जी

Thu, 30 Mar 2023 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 30 Mar 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Umarpur's sarpanch's eighth certificate turned out to be fake
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। गांव उमरपुर से पंचायत चुनाव जीतकर सरपंच बनीं कुसुम रानी का आठवीं कक्षा का प्रमाणपत्र जांच में फर्जी पाया गया है। जिसके बाद इस मामले में कार्रवाई के लिए उपायुक्त से अनुशंसा की गई है। एसडीएम राजेश पुनिया ने उपायुक्त को अपनी जांच रिपोर्ट भेज दी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने सरपंच कुसुम रानी, ग्राम सचिव बलकार सिंह और बीडीपीओ इंद्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग उपायुक्त से की है। जांच में एसडीएम ने सरपंच कुसुम पर लगे आरोपों को सही पाते हुए उपायुक्त करनाल को रिपोर्ट सौंप दी है, लेकिन अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों को भेजकर जांच की मांग की गई है।
यह है मामला

शिकायतकर्ता जयदेव के अनुसार उसने सरपंच पद का चुनाव जीत चुकीं कुसुम रानी के दस्तावेज आरटीआई के तहत बीडीपीओ इंद्री से प्राप्त किए थे। आरटीआई के तहत मिले दस्तावेजों में कुसुम रानी का आठवीं कक्षा का प्रमाणपत्र भी मौजूद था, लेकिन प्रमाणपत्र में किसी विद्यालय का जिक्र नहीं होने पर उसके फर्जी होने का संदेह हुआ। इस पर मामले में उपायुक्त को शिकायत भेजकर जांच की मांग की थी।
विज्ञापन



शिकायतकर्ता जयदेव ने उपायुक्त को भेजी शिकायत में कहा कि ग्रामीण कुलदीप ने भी सरपंच कुसुम एवं उम्मीदवार अंजू के शिक्षा प्रमाणपत्रों की जांच के लिए उपायुक्त को शिकायत भेजी थी। जिसकी जांच के दौरान सरपंच कुसुम का आठवीं कक्षा का प्रमाणपत्र नई दिल्ली का दर्शाया गया है जबकि आरटीआई के तहत प्राप्त दस्तावेजों में कुसुम रानी का प्रमाणपत्र भिवानी बोर्ड का है। ऐसे में बीडीपीओ कार्यालय से कुसुम रानी को बचाने के लिए दस्तावेज बदले गए हैं। दस्तावेज बदलने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमानुसार जांच कर भेजी रिपोर्ट

सरपंच उमरपुर के खिलाफ उपायुक्त करनाल से प्राप्त शिकायत की नियमानुसार जांच कर रिपोर्ट भेज दी गई है।

- राजेश पुनिया, एसडीएम इंद्री
- शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं। उनमें कोई सच्चाई नहीं है। वह हर तरह की जांच को तैयार हैं।
दलबिंदर सरपंच प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed