{"_id":"67b0f9c187bb1a4f830a9e2e","slug":"two-youths-took-away-the-bag-after-giving-them-intoxicants-karnal-news-c-18-knl1008-582145-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नशीला पदार्थ पिलाकर बैग ले गए दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नशीला पदार्थ पिलाकर बैग ले गए दो युवक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बस में नशीला पदार्थ पिलाकर दो युवक एक व्यक्ति का बैग चोरी कर ले गए। जिसमें लैपटॉप सहित अन्य सामान था। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में मोती नगर निवासी विशाल कौशिक ने बताया कि 13 फरवरी को वह गुरुग्राम से करनाल के लिए बस में बैठा था।
उसकी सीट पर दो और यात्री बैठे थे। जब बस समालखा में रुकी तो वह खाने के लिए चिप्स लेकर आया। जब वह बस में चढ़ा तो उसकी सीट पर एक बुजुर्ग व्यक्ति बैठ गया। उसकी सीट के नीचे उसका बैग था। जिसमें उसका लैपटॉप, पर्स जिसमें 4500 रुपये, जैकेट सहित अन्य सामान था।
वह चिप्स खाने लगा और सीट पर बैठे दो व्यक्तियों को भी खाने को दिए। इसके बाद उन लोगों ने उसे पानी पीने को दिया। जिसे पीने पर उसे चक्कर आ गए।
उन्होंने उसे अपने साथ सीट पर बैठा लिया और नमस्ते चौक पर वह भी उसके साथ उतर गए। उसे छोड़कर व उसका बैग साथ चोरी कर ले गए। संवादत