{"_id":"668b46a17d69264c6e0486d9","slug":"two-youths-died-in-the-accident-karnal-news-c-18-knl1008-425640-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हादसे में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हादसे में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
- रात को सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/मूनक। गगसीना गांव में पेट्रोल पंप के समीप शनिवार रात सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक सवार दो युवक टकरा गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों युवक मामा व बुआ के लड़के थे। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
गगसीना निवासी कुलदीप ने बताया कि उसका छोटा भाई आजाद व उसकी बुआ का बेटा अटवाला निवासी कुलदीप खेत में काम के लिए गए थे। रात करीब 9.30 बजे वह बाइक पर सवार होकर खेत से घर आ रहे थे।
इसी दौरान सड़क पर पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक खड़ा था। जिसके पीछे कोई रिफ्लेक्टर नहीं था। इस कारण उसके भाई बाइक सहित ट्रक के पीछे टकरा गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उन्हें करनाल अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसके भाई आजाद को मृत घोषित कर दिया और कुलदीप को पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उसने भी दम तोड़ दिया। आजाद के दो बच्चे हैं। एक बेटी पांच महीने की है। जबकि कुलदीप अविवाहित था।