फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two women raped in karnal

करनाल में दो महिलाओं से दुराचार

Thu, 22 Nov 2012 02:09 PM IST
करनाल/ब्यूरो
करनाल/ब्यूरो Updated Thu, 22 Nov 2012 02:09 PM IST
विज्ञापन
two women raped in karnal

शहर में दो महिलाओं से दुराचार का मामला सामने आया है। इनमें से एक मामला सिटी और दूसरा सदर थाना इलाके का है, लेकिन पुलिस दोनों ही मामलों को दबाने के प्रयास में लगी रही। देर रात तक थाना प्रभारी मौन रहे, तो पुलिस प्रवक्ता जानकारी होने से मनाही करते रहे।

विज्ञापन

 
एक महिला ने जींद के एक वकील पर दुराचार का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इस कृत्य में पड़ोस की एक महिला ने भी वकील का सहयोग किया। पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय विवाहिता से एक अन्य महिला के घर पर दुराचार किया गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसके कोर्ट के काम की एवज में जींद के एक वकील ने उससे दुराचार किया। पीड़िता का आरोप है कि महिला ने अपने घर पर उसे बुलाया और पहले से मौजूद जींद के वकील ने उसके साथ दुराचार किया। इस मामले में थाना शहर पुलिस ने 19 नवंबर को महिला और जींद के वकील के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो भाइयों और मां पर केस
दूसरा दुराचार का मामला सदर थाना पुलिस का है। करीब 42 वर्षीय एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो पुत्रों सहित उनकी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने 19 नवंबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 नवंबर की रात उसी की कालोनी में रहने वाले दो भाइयों ने मां की सहायता से उसके घर की दीवार फांद कर घर में प्रवेश किया और उससे दुराचार किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीनों पर मामला दर्ज कर लिया है।


मामले की जांच जारी: डीएसपी
इस बारे में डीएसपी जोगिंद्र राठी का कहना है महिला ने बताया है कि जून में उसके साथ दुराचार हुआ था और जो आरोपी है, वह अपने आप को वकील बता रहा था। इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है और सारे मामले का जल्द ही पटाक्षेप करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed