{"_id":"656a4a955a17d81ed1049fc8","slug":"two-thousand-lawyers-will-choose-their-representatives-karnal-news-c-18-knl1008-274580-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दो हजार वकील चुनेंगे अपने प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दो हजार वकील चुनेंगे अपने प्रतिनिधि
Sat, 02 Dec 2023 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 02 Dec 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला बार एसोसिएशन करनाल के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया चार दिसंबर से शुरू होगी। करीब दो हजार वकील मतदाता प्रधान समेत पांच पदों के लिए वोट डालेंगे।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान पद समेत पांच पदाधिकारियों के चयन के लिए 15 दिसंबर को मतदान होगा। चुनाव की जिम्मेदारी आरओ दलबीर सिंह, एआरओ बृजभूषण शर्मा, गुलजार पोल, अभिषेक चौधरी, जितेंद्र वीर सिंह और अनुज गुप्ता को दी गई है। चार दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। पांच दिसंबर सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार नामांकन पत्र भर सकते है। वहीं छह दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच के बाद छंटनी होगी।
सात दिसंबर को नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होगी। प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष के पद के लिए चुनाव होगा। इसके लिए 15 दिसंबर को करीब दो हजार मतदाता उम्मीदवारों को भविष्य तय करेंगे। शाम को ही वोटों की गिनती के बाद विजेता की घोषणा होगी।
विज्ञापन
इधर, नामांकन से पहले ही कुछ संभावित प्रत्याशियों के नाम चुनावी फिजा में तैरने लगे हैं। वास्तविक स्थिति तो नामांकन के बाद ही सामने आएगी। प्रधान पद पर मौजूदा प्रधान संदीप चौधरी और पूर्व प्रधान चांदवीर मढ़ान का नाम चर्चा में है। उप प्रधान पद के लिए भी गोपाल सिंह चौहान, हरीश आर्य, प्रदीप सैनी, जयपाल कश्यप, सचिव पद के लिए पुनीत चौधरी, विकास संधू, नवीन कुमार आदि के नाम की चर्चा है। वबीं वकीलों की बैठकें भी चल रही हैं. चुनाव अधिकारी दलबीर सिंह भी लगातार वकीलों से चर्चा कर शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने का प्रयास कर रहे हैं।