{"_id":"68cf00b694dd0abf8c072ab0","slug":"two-students-fell-while-getting-off-a-moving-bus-girl-students-condition-critical-karnal-news-c-18-knl1008-742816-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चलती बस से उतरते समय गिरे दो विद्यार्थी, छात्रा की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चलती बस से उतरते समय गिरे दो विद्यार्थी, छात्रा की हालत गंभीर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। आईटीआई चौक पर चलती बस से उतरते समय दो विद्यार्थी सड़क पर गिर गए। भोजी गांव निवासी छात्रा सिमरन गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्र विवेक को मामूली चोट आई हैं। हादसे के समय चौक पर मौजूद पुलिसकर्मी संजीव कुमार ने छात्रा को अपनी ओर खींच लिया, अन्यथा वह बस के नीचे आ सकती थी।
पुलिसकर्मी ने घायल छात्रा को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। विद्यार्थियों ने बताया कि बस को आईटीआई चौक पर नहीं रोका जा रहा था। बस धीमी थी, अगर वे उतरते नहीं तो उनकी क्लास की हाजिरी मिस हो जाती। इधर, चंडीगढ़ रोडवेज डिपो के बस चालक का कहना था कि वे चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहे थे, नए बस स्टैंड से दोनों विद्यार्थी बस में चढ़े थे। आईटीआई चौक पर बस को साइड में रोकने से पहले ही दोनों कूद गए।