{"_id":"646549b33be6be80b10efb14","slug":"two-students-died-due-to-drowning-in-yamuna-canal-karnal-news-c-18-knl1031-124924-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दो छात्रों की यमुना नहर में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दो छात्रों की यमुना नहर में डूबने से मौत
विज्ञापन
- 12वीं की परीक्षा पास करने की खुशी में पार्टी करने के बाद दोस्तों संग गए थे नहाने, दो परिवारों पर टूटा दुख का पहाड़
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री (करनाल)। दोस्तों के साथ नहाने गए दो छात्रों की यमुना नहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने नहर से दोनों के शवों को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद दोनों छात्रों के परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन इस घटना के बाद दुख का पहाड़ टूट गया।
पुलिस के अनुसार इंद्री थानाक्षेत्र के बीबीपुर ब्रह्रामणा निवासी 17 साल के रोहन और बदरपुर निवासी अरमान अपने दोस्त रंदौली निवासी बलविंदर और बदरपुर निवासी चरणदास के साथ बुधवार दोपहर यमुना नहर में नहाने गए थे। छात्र अपने दोस्तों के साथ नहर में नहा रहे थे। इसी दौरान रोहन और अरमान नहर में डूब गए। छात्रों के डूबने पर दोस्तों के होश उड़ गए। वे दोनों मौके से भाग निकले। बाद में परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस को जब छात्रों के डूबने की सूचना मिली तो गोताखोरों की मदद से छात्रों की तलाश कराई।
नहर से कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम छात्रों के शव मिले। छात्रों के शव को बाहर निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मृतक छात्रों के दोस्तों से पूछताछ में जुटी है। इस हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
इंद्री थाना एसएचओ विनोद कुमार का कहना है कि इसी सप्ताह जारी हुए बारहवीं की परीक्षा के परिणाम में रोहन और अरमान पास हुए थे। दोनों के पास होने पर परिवार में खुशी का माहौल बना था। पुलिस का कहना है कि छात्र अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गए थे। उसके बाद वह नहर में नहाते समय डूब गए।