{"_id":"6121639e8ebc3e31e47f361e","slug":"two-rohtak-accused-arrested-from-karnal-in-answer-key-case-karnal-news-knl80670794","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंसर-की मामले में रोहतक के दो आरोपी करनाल से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंसर-की मामले में रोहतक के दो आरोपी करनाल से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। सिपाही भर्ती प्रश्नपत्र आंसर-की मामले में पुलिस ने फरार चल रोहतक के गांव टिटोली निवासी अभिमन्यु को करनाल से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने आंसर की रोहतक के गांव गद्दी खेड़ी निवासी सचिन से ली थी, जिसके बदले उसे 14 लाख रुपये देने थे। इसके बाद पुलिस ने शाम को आरोपी सचिन को भी करनाल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी अभिमन्यु को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि सचिन को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस को अभिमन्यु ने बताया कि उसे भी गांव सलारू के ग्रीन लैंड स्कूल में पुलिस भर्ती की परीक्षा देनी थी। वहीं उसे गांव का अजय मिला, जो 7 अगस्त को आंसर-की के साथ पकड़ा गया था। अजय ने ही गिरफ्तारी के बाद अभिमन्यु के नाम का खुलासा किया था और फिर अभिमन्यु से पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार की शाम सचिन को भी गिरफ्तार कर लिया। सचिन ने बताया कि उसने रोहतक निवासी कोचिंग सेंटर संचालक सोनू से आंसर-की ली थी। अब पुलिस आरोपी सोनू की तलाश कर रही है। दूसरी ओर पेपर लीक मामले में फरार आरोपी पुलिसकर्मी प्रवेश अभी नहीं पकड़ा गया है, जिसकी तलाश में पुलिस की ओर से छापामारी की जा रही है।
पुलिस परीक्षा भर्ती मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है, जिन-जिन आरोपियों के नाम सामने आ रहे हैं, सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी सचिन ने सोनू के नाम का खुलासा किया है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल।