फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two roads will be made smart, will start next month

Karnal News: स्मार्ट बनेंगी दो सड़कें, अगले माह होगी शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Two roads will be made smart, will start next month
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। करोड़ों रुपये की लागत से शहर में दो बड़ी स्मार्ट सड़कें बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। 11.50 करोड़ की लागत से प्रस्तावित शहर के बाहरी इलाके से गुजरती शहीद उधम सिंह चौक से मेरठ रोड टी-प्वाइंट तक ग्रीन बेल्ट स्मार्ट रोड की तर्ज पर विकसित की जाएगी, इसे तकनीकी स्वीकृति मिल गई है।
अब इसे वित्तीय स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। इसका निर्माण कार्य फरवरी में शुरू होने की संभावना है। जबकि महात्मा गांधी चौक से नूरमहल चौक तक की सड़क को स्मार्ट बनाने का कार्य मार्च महीने में शुरू करने की तैयारी है। निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि शहीद उधम सिंह चौक से मेरठ रोड टी-प्वाइंट तक ग्रीन बेल्ट स्मार्ट रोड की लंबाई 4.6 किलोमीटर है। सड़क निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई थी, जो खुल चुकी हैं। इसकी तकनीकी मूल्यांकन प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। अब शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय से इसकी वित्तीय स्वीकृति मिलने के पश्चात चयनित एजेंसी को कार्य आदेश जारी कर दिया जाएगा। सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य पर अनुमानित 11 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। यह कार्य करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड के डिपोजिट वर्क के तहत नगर निगम की ओर से करवाया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क का निर्माण मेरठ रोड ग्रीन बेल्ट टी-प्वाइंट से शुरू कर सांई बाबा मंदिर चौक, नूर महल चौक, सामुदायिक केंद्र सेक्टर-9 व मार्केट एरिया से होते हुए शहीद उधम सिंह चौक तक किया जाएगा। इसमें बिटुमिन कंक्रीट से मजबूत सड़क का निर्माण होगा, सुरक्षा की दृष्टि से रोड फर्नीचर के कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, सेंट्रल वर्ज, पेड़-पौधे, लैंड स्केपिंग, थर्मोप्लास्टिक पेंट, जेब्रा क्रॉसिंग, पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाने जैसे कार्य करवाए जाएंगे। यह सभी कार्य छह माह में पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed