फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two roads will be constructed at a cost of one crore

Karnal News: एक करोड़ की लागत से दो सड़क का होगा निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Two roads will be constructed at a cost of one crore
धौलगढ़ गांव में विधायक राम कुमार कश्यप ने महापौर रेणू बाला संग शुरू कराया निर्माण कार्य
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
इंद्री/करनाल। इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने वीरवार को नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता के साथ वार्ड 20 के धौलगढ़ गांव में एक करोड़ रुपये से बनने वाली दो सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसमें 49.16 लाख से बनने वाली दलेल सिंह डेरा से जऱीफा वीरान तक और विनोद कुमार डेरा से गांव धौलगढ़ तक 49.97 लाख की लागत से सड़क शामिल हैं।
विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि इन नई सड़कों के बनने से धौलगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का प्रवाह सुगम होगा। इस मौके पर वार्ड नंबर 20 के पार्षद राम सुधीर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल चौहान, उपाध्यक्ष सतीश राणा, महामंत्री नरेश प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन




विधायक ने मेयर सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन
तरावड़ी। नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने वीरवार को नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता के साथ नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के झंझाड़ी गांव में नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र उद्घाटन किया। इस पर करीब 40 लाख रुपये की लागत आई है। मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि नगर निगम शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर वार्ड की पार्षद सुदेश रानी, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed