{"_id":"657c0117402e66e5be023e0b","slug":"two-prisoners-clashed-in-karnal-they-kicked-and-punched-fiercely-in-court-premises-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में भिड़े दो बंदी: कोर्ट परिसर में जमकर चले लात-घूंसे, क्रॉस केस में पेशी पर आए थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में भिड़े दो बंदी: कोर्ट परिसर में जमकर चले लात-घूंसे, क्रॉस केस में पेशी पर आए थे दोनों
Fri, 15 Dec 2023 01:02 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:02 PM IST
सार
करनाल में दो आरोपियों पेशी के दौरान भिड़ गए। पहले दोनों गाली गलौज करने लगे। इसके बाद दोनों आपस में भिड़ गए और जमकर लात घूंसे चले। पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव किया। तब तक एक बंदी की आंख पर गहरी चोट लग चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल कोर्ट में शुक्रवार को पेशी के लिए आए दो बंदी आपस में भिड़ गए। गाली-गलौज के बाद दोनों एक दूसरे पर टूट पड़े। जिसमें एक बंदी की आंख पर गहरी चोट लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एस्कॉर्ट गारद में तैनात एएसआई रामकुमार ने बताया कि विकास नगर निवासी पंकज और नगला फॉर्म निवासी नरेश के बीच आपसी रंजिश के चलते क्रॉस केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों की शुक्रवार को पंकज की एसीजेएम रवि कुमार की अदालत और नरेश की सीजेएम सौरभ खत्री की अदालत में पेशी थी। जैसे ही दोनों बंदियों का आमना-सामना हुआ। वह दोनों गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद दोनों आपस में भिड़ गए और जमकर लात घूंसे चले। पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव किया। तब तक एक बंदी की आंख पर गहरी चोट लग चुकी थी। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों बंदियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन