फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two players from Karnanagari won bronze medals in Haryana State Olympics

Karnal News: हरियाणा स्टेट ओलंपिक में कर्णनगरी के दो खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक

Fri, 07 Nov 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 07 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Two players from Karnanagari won bronze medals in Haryana State Olympics
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा स्टेट ओलंपिक 2025 में कर्णनगरी की राघवी सचदेवा ने 160 किलो वजन उठाकर ओपन कैटेगरी में कांस्य पदक जीता है। यह पदक जीतकर राघवी ने जनवरी 2026 में मोदीनगर उत्तर प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। अमित ने 96 किलो भार के वरिष्ठ वर्ग में कांस्य पदक जीता है। अमित भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

राघवी के मुख्य कोच राकेश ने बताया कि प्रतियोगिता 3 से 6 नवंबर तक फरीदाबाद में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में करनाल के 10 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उसमें से दो खिलाड़ियों ने ही कांस्य पदक जीता है। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से विभिन्न खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। राघवी मधुबन अकादमी की खिलाड़ी हैं जो कि 14 आयु वर्ग के मुकाबले खेलती है। वह अपने वजन से डेढ़ गुना तक वजन उठाने में सक्षम है।
विज्ञापन




राघवी की उपलब्धियां

- लगातार दो साल में खेल महाकुंभ में रजत पदक जीता है।

- ओपन हरियाणा स्कूली गेम में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

- राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी दो बार पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed