फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two people were cheated of Rs 2.63 lakh

Karnal News: दो लोगों से ठगे 2.63 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Two people were cheated of Rs 2.63 lakh
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। साइबर ठग नए-नए तरीके खोज बैंक खातों से लाखों रुपये निकाल रहे हैं। शहर में ऐसे दो मामले सामने आए हैं।
रवि निवासी सूरज नगर ने बताया कि वह जुंडला गेट में अटल सेवा केंद्र का काम करता है। सुबह 11 बजे उसके पास एक व्यक्ति की कॉल आई। उसने बताया कि वह दीपक बोल रहा है और मीरा घाटी चौक पर खड़ा है। उसे इमरजेंसी में अस्पताल में रुपये भेजने हैं और यहां से रुपये ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं। आप रुपये भेज दो तो रवि ने कहा कि वह भेज देगा। आरोपी ने कहा कि वह उसके पास एक आदमी भेज रहा है वह रुपये दे देगा। आरोपी ने उसके पास एक क्यू आर कोड का स्कैनर भेज दिया। अब उसके पास उसकी दुकान के सामने वाला अशोक आया और फोन पर कहा कि रुपये भेज दो और इससे रुपये ले लेना।
दुकान पर भीड़ ज्यादा थी तो उसने उसके भेजे स्कैनर पर 19800 रुपये भेज दिए। अब पीड़ित ने अशोक से रुपये मांगे तो अशोक ने कहा कौन से पैसे, वह उसे नहीं जानता। उसे सिर्फ बात करने के लिए कहा गया था। तब पीड़ित समझा कि उसके साथ ठगी हुई है। उसने साइबर हेल्पलाइन पर फोन कर आरोपी की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

वहीं, जलमाना गांव निवासी दिलेर सिंह के बैंक खाते से भी 2.44 लाख की राशि फर्जी तरीके से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि 30 अप्रैल शाम 4:26 बजे उन्हें मैसेज मिला कि उनके खाते से यह राशि कट चुकी है, जबकि उन्होंने कोई लेनदेन नहीं किया था। रुपये एक अन्य खाते में ट्रांसफर हुए हैं, जिसका नाम रबी कुमार बताया गया है। दिलेर सिंह ने साइबर क्राइम थाना करनाल में शिकायत देते हुए दोषियों की गिरफ्तारी और रकम वापसी की मांग की है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed