{"_id":"67008452c68fbb67d00fb704","slug":"two-new-dengue-patients-found-total-80-cases-karnal-news-c-18-knl1008-491223-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डेंगू के दो नए मरीज मिले, कुल 80 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डेंगू के दो नए मरीज मिले, कुल 80 केस
Sat, 05 Oct 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को 2574 घरों में डेंगू के लार्वा की जांच की। जिनमें से 10 घर पॉजिटिव मिले और साथ ही तीन को नोटिस थमाया है। वहीं दो डेंगू पॉजिटिव मरीज भी मिले है। अब डेंगू का आंकड़ा 80 पर पहुंच चुका है डेंगू पॉजिटिव मिलने के बाद विभाग ने फॉगिंग व एंटी लार्वा गतिविधियां करने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि टीमों ने अभी तक 10,31,980 घरों में डेंगू का लार्वा खंगाला है। इनमें 6257 घरों में लार्वा मिला और 3074 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित कुल 3902 संदिग्ध मरीजों की जांच में 80 डेंगू पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।
उन्होंने बताया कि विभाग की टीमें अलर्ट मोड में रोजाना घर-घर जाकर मच्छर का लार्वा को तलाश कर उन्हें नष्ट करवा रही है। इसके साथ ही आमजन को डेंगू से बचाव बारे सचेत व जागरूक भी कर रही है। सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता है। बुखार होने पर बिना समय गंवाए डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर जांच के बाद जैसा परामर्श दें उसके अनुसार अपना इलाज करवाएं।
विज्ञापन
डेंगू के लक्षण
डेंगू बीमारी की शुरुआत तेज बुखार और सिरदर्द व पीठ में दर्द से होती है। शुरू के दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। आंखें लाल हो जाती है। डेंगू बुखार दो से चार दिनों तक होता है उसके बाद शरीर का तापमान धीरे-धीरे अपने आप नॉर्मल होने लगता है। बुखार के साथ ही साथ शरीर में खून की कमी होने लगती है।