फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two new cases of dengue found, notice given to 55 landlords

Karnal News: डेंगू के दो नए केस मिले, 55 मकान मालिकों को दिया नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Two new cases of dengue found, notice given to 55 landlords
- स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 8886 घरों में खंगाला लार्वा, टीम को 94 जगह लार्वा मिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में सोमवार को डेंगू के दो केस सामने आए। ऐसे में आंकड़ा 23 पर पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के केस मिलने के बाद उक्त स्थानों पर फॉगिंग व एंटी लार्वा गतिविधियां चलाने के निर्देश जारी किए हैं। सोमवार को विभाग की टीमों ने 8886 घरों में मच्छर के लार्वा की तलाश की। इनमें से 94 घरों में पर लार्वा मिला और 55 मकान मालिकों को नोटिस थमाया।
उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि विभाग की टीमें अलर्ट मोड में रोजाना घर-घर जाकर मच्छर का लार्वा को तलाश कर उन्हें नष्ट करवा रही हैं। इसके साथ ही आमजन को डेंगू से बचाव बारे सचेत व जागरूक भी कर रही हैं। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की 166 टीमों ने अब तक 8,13,678 घरों को कवर कर लिया है। जिसमें से अभी तक 3914 घरों में लार्वा मिल चुका है और टीमों ने कुल 1936 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित कुल 2,916 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक 23 डेंगू के केस आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मच्छर प्रजनन स्थलों को चिह्नित कर व मच्छर प्रजनन रोकने के उपाय के बारे में आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। पानी की टंकी व घरों के अंदर साफ पानी जमा करने के बर्तनों को ढक कर रखने, दिन में मच्छरों के काटने से बचाव को लेकर व्यक्तिगत सुरक्षा उपाय को अपनाने, विद्यालय में डेंगू पर आधारित कुछ विशेष गतिविधि जैसे क्विज, ड्राइंग कंपटीशन गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन

एडीज मच्छर के काटने से फैलता है डेंगू
मलेरिया विंग से बायोलॉजिस्ट पिंकी ने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है, जिससे बचाव जरूरी है। यह मच्छर दिन में काटता और स्थिर एवं साफ पानी में पनपता है। तेज बुखार, बदन, सिर एवं जोड़ों में दर्द और आंखों के पीछे दर्द हो तो सतर्क हो जाएं। त्वचा पर लाल धब्बे या चकत्ते का निशान, नाक- मसूड़ों से या उल्टी के साथ रक्त स्राव होना और काला पखाना होना डेंगू के लक्षण हैं। इन लक्षणों के साथ यदि तेज बुखार हो तो तत्काल नागरिक अस्पताल जाएं और अपना इलाज करवाएं। बुखार के साथ ही साथ शरीर में खून की कमी होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed