{"_id":"604a847f8ebc3ec89a5c5e1d","slug":"two-most-wanted-criminal-arrest-karnal-news-knl638172118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मोस्टवांटेड इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मोस्टवांटेड इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की सीआईए-1 टीम ने जिले के मोस्ट वांटेड दो इनामी बदमाश कृष्ण दादुपुर व सन्नी उर्फ मास को एसएएस नगर मोहाली, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश कृष्ण उर्फ काला उर्फ मास्टर उर्फ उस्ताद गांव दादूपुर रोडान, थाना सदर करनाल का रहने वाला है। वहीं बदमाश सन्नी मकान नंबर 45, वार्ड 15 निवारसी बाजार, थाना लाडवा जिला कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। 2019 में बदमाश कृष्ण दादूपुर पर 5 लाख रुपये व सन्नी पर दो लाख रुपये का हरियाणा पुलिस ने इनाम रखा था। पुलिस को बदमाश कृष्ण दादूपुर की दस साल से तलाश थी। दोनों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 8 दिन के रिमांड पर लिया गया है। यह खुलासा एसपी गंगाराम पूनिया ने सेक्टर-12 स्थित एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान किया। एसपी ने बताया कि सीआईए-1 के इंचार्ज इंस्पेक्टर दीपेंद्र राणा की टीम ने इन बदमाशों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, करीब 200 रौंद, एक क्रेटा गाड़ी, 8 लाख रुपये नकद, चार मोबाइल, इंटरनेट डोंगल व अन्य सामान बरामद किया गया। बरामद क्रेटा कार भी आरोपी द्वारा थाना चीका, कैथल से क्षेत्र से छीनी गई थी। आरोपियों के खिलाफ करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल व झज्जर में हत्या, लूट, स्नैचिंग के करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं। बदमाश कृष्ण का एक साथी जबरा 24 मार्च 2019 को बड़ागांव के जंगल में पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है।
इन लोगों की करना चाहता था हत्या।
-एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी कृष्ण दादूपुर गैंग का मुखिया है और आरोपी कृष्ण अगली वारदात में मृतक बबली वासी गांव अंजनथली के भाई नरेश कुमार जो अभी जेल में है व बबली के दामाद रोमिल को मारने की फिराक में था। आरोपियों द्वारा हरियाणा के अलग-अलग जिलों में लूट, हत्या व स्नैचिंग की दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
इन लोगों की करना चाहता था हत्या।
-एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी कृष्ण दादूपुर गैंग का मुखिया है और आरोपी कृष्ण अगली वारदात में मृतक बबली वासी गांव अंजनथली के भाई नरेश कुमार जो अभी जेल में है व बबली के दामाद रोमिल को मारने की फिराक में था। आरोपियों द्वारा हरियाणा के अलग-अलग जिलों में लूट, हत्या व स्नैचिंग की दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन