{"_id":"68a38254a8da9b0927007b12","slug":"two-libraries-will-be-digitalized-with-rs-3925-lakh-one-new-one-will-be-built-karnal-news-c-18-knl1008-717467-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 39.25 लाख से दो पुस्तकालय होंगे डिजिटल, एक बनेगा नया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 39.25 लाख से दो पुस्तकालय होंगे डिजिटल, एक बनेगा नया
विज्ञापन
500....24 जुलाई को प्रकाशित समाचार
करनाल। शहर के तीन वार्डों में डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण और जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इस पर नगर निगम की ओर से करीब 39.25 लाख रुपये खर्च करने का निर्णय लिया गया है। वार्ड 19 के रामनगर क्षेत्र में स्थित डिजिटल लाइब्रेरी के प्रथम तल का निर्माण कराया जाएगा। इस काम पर 11.71 लाख रुपये की लागत आएगी। निगम अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इसी तरह वार्ड 18 के प्रेम नगर में भी आधुनिक सुविधा से युक्त डिजिटल लाइब्रेरी 15.25 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी।
इसके अलावा वार्ड दो के मंगलपुर स्थित माध्यमिक विद्यालय में 12.29 लाख रुपये की लागत से नई लाइब्रेरी का निर्माण होगा। विद्यालय परिसर में लाइब्रेरी बनने से छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने में मदद मिलेगी। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल लाइब्रेरी बनने से विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई में आधुनिक तकनीक का लाभ मिलेगा। नगर निगम का ये प्रोजेक्ट छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। साथ ही शहर में शिक्षा के स्तर को भी नई दिशा मिलेगी।
रेलवे रोड पर तैयार होगा अत्याधुनिक पुस्तकालय
नगर निगम की ओर से रेलवे रोड पर जिला पुस्तकालय का भी जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इस परियोजना पर 3:15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये पुस्तकालय राजकीय महिला कॉलेज के ठीक सामने तैयार होगा। यहां एक साथ करीब 250 विद्यार्थियों के बैठकर पढ़ने की जगह बनाई जाएगी। यहां पहले से मौजूद पुस्तकालय पर दूसरा तल का निर्माण होगा और बेसमेंट से लेकर दूसरे तल तक पूरी इमारत का नवीनीकरण कराया जाएगा। यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के बैठकर पढ़ने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन:
शहर में जिला पुस्तकालय का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके अलावा वार्ड दो, 18 और 19 में भी पुस्तकालय का निर्माण और जीर्णोद्धार कर इनको डिजिटल बनाया जाएगा। ताकि बच्चाें और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को इसका लाभ मिल सके।
- डॉ. वैशाली शर्मा, आयुक्त, नगर निगम