फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Attempted to consume poison after failure to procure paddy.

Karnal News: धान खरीद न होने पर जहर खाने का किया प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Attempted to consume poison after failure to procure paddy.
घरौंडा नई अनाज मंडी में धान की खरीद को लेकर किसान व सरकारी एजेंसी में हुई बहस। संवाद
घरौंडा। नई अनाज मंडी में धान खरीद को लेकर वीरवार को हंगामा हो गया। आठ दिन से फसल की खरीद न होने से आहत किसान ने आढ़तियों के बीच जहरीला पदार्थ खाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद किसानों और व्यापारियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे रोका। बाद में किसान का धान खरीद लिया गया।
विज्ञापन

खेड़ी मूनक निवासी किसान (पूर्व सरपंच) जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह 24 सितंबर को धान लेकर मंडी पहुंचे थे। आरोप है कि लगातार कई दिनों तक उनकी फसल की खरीद नहीं की गई। 30 सितंबर को धान की नमी 17.1 प्रतिशत बताकर वेयरहाउस एजेंसी ने खरीद से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

किसान का कहना है कि वीरवार दोपहर ढाई बजे जब दोबारा नमी जांची गई तो यह 14 प्रतिशत पाई गई, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप थी, इसके बावजूद हैफेड एजेंसी के कर्मचारी ने सफाई का हवाला देकर खरीद नहीं की। इसी बात पर किसान, आढ़तियों और सरकारी एजेंसी के कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हो गई। आरोप है कि बार-बार गुहार के बावजूद जब सुनवाई नहीं हुई तो किसान का धैर्य जवाब दे गया और उसने जेब से जहरीला पदार्थ निकालकर खाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में सफाई करा खरीदा धान
इस घटना के बाद मंडी में मौजूद अन्य किसानों और व्यापारियों ने हस्तक्षेप किया और करीब 30 मिनट की जद्दोजहद के बाद उसके हाथ से जहरीला पदार्थ छीन लिया। इसके बाद मौके पर धान की सफाई करवाई गई। अंततः फसल की खरीद कर ली गई। मंडी में हुई इस घटना से किसानों में नाराजगी है।
मंडी में नमी और सफाई को लेकर कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिन्हें जल्द दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित किसान की धान खरीद ली गई है।
सुनील कुमार, सचिव मार्केट कमेटी

घरौंडा नई अनाज मंडी में धान की खरीद को लेकर किसान व सरकारी एजेंसी में हुई बहस। संवाद

घरौंडा नई अनाज मंडी में धान की खरीद को लेकर किसान व सरकारी एजेंसी में हुई बहस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed