फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two lakh ration card holders did not get sugar in March

Karnal News: दो लाख राशन कार्डधारकों को नहीं मिली मार्च की चीनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two lakh ration card holders did not get sugar in March
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से जिले के 193778 राशन कार्डधारकों को वित्तीय वर्ष के अंतिम माह यानि मार्च महीने की चीनी नहीं मिली। अन्य राशन भी सभी राशन कार्डधारकों को नहीं मिल पाया है। डीएफएससी ने पानीपत चीनी मिल से चीनी नहीं मिलने के बाद अब करनाल चीनी मिल से चीनी लेने के लिए पत्र लिखा है।
इधर, जिला प्रशासन ने मार्च माह का राशन लेने के लिए अब आठ अप्रैल तक राशन वितरण की तिथि को बढ़ा दिया है। यूं तो पूरे हरियाणा के राशन कार्डधारकों को पोर्टल से जोड़े जाने के बाद अब राशन डिपो पर भी पॉस मशीन से ही मिलता है। पॉस मशीन सभी डिपोधारकों के पास उपलब्ध हैं। अब हरियाणा सरकार ने 60 साल या उससे अधिक आयु के राशन डिपोधारकों का 31 मार्च के बाद डिपो के लाइसेंस का नवीनीकरण न करने का निर्णय लिया है, हालांकि जिनके डिपो का लाइसेंस 2024 तक वैध है, उनको फिलहाल राहत देने पर विचार चल रहा है। अब राशन कार्डधारकों को सिर्फ चीनी व आटा ही उपलब्ध कराया जा रहा है। मार्च महीने की चीनी महीना खत्म होने के बाद भी जिले में नहीं पहुंच सकी है। खाद्य आपूर्ति महकमा चीनी का इंतजाम नहीं कर सका है। अभी तक पानीपत चीनी मिल से चीनी मिलती थी, लेकिन इस बार वहां से चीनी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

जिले में कुल 193778 राशन कार्डधारक हैं, जिनसे से 753182 सदस्य (यूनिट) जुड़े हैं। नियमानुसार पांच किलो आटा प्रति सदस्य (यूनिट) की दर से और एक किलो चीनी प्रति राशन कार्ड की दर से वितरित की जा रही है। लेकिन मार्च महीने में किसी भी डिपो पर चीनी नहीं पहुंच सकी है। इसलिए जिलेभर के किसी भी राशन कार्डधारक को चीनी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च महीने में चीनी का वितरण नहीं हो सका है। पहले पानीपत चीनी मिल से चीनी आती थी, लेकिन वहां से चीनी नहीं मिल पाने के कारण अब सहकारी चीनी मिल करनाल की प्रबंध निदेशक को चीनी उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा गया है। शीघ्र ही चीनी मिल जाएगी और उसका वितरण शुरू कर दिया जाएगा।

अनिल कुमार कालरा, डीएफएससी करनाल
- हरियाणा सरकार ने मार्च-2023 के राशन वितरण की तिथि को 31 मार्च से बढ़ाकर आठ अप्रैल कर दिया है। इसलिए जो उपभोक्ता मार्च में राशन नहीं ले पाएं हैं, वह अपने नजदीकी डिपो पर जाकर आठ अप्रैल तक अपनी पात्रता के अनुसार राशन ले सकते हैं।
- अनीश यादव, उपायुक्त करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed