फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two inmates of Karnal Jail will get Tinka Tinka Award

करनाल जेल के दो बंदियों को मिलेगा तिनका तिनका अवार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
Two inmates of Karnal Jail will get Tinka Tinka Award
करनाल। तिनका तिनका फाउंडेशन की ओर से मानवाधिकार दिवस के लिए तिनका तिनका अवार्ड विजेताओं की सूची जारी कर दी है। जेल के बंदियों और कर्मचारियों के लिए विशेष पुरस्कारों और उत्सव का यह 7वां साल है। जिसमें करनाल की झोली में भी दो पदक आए हैं। इनमें एक बंदिनी पुरस्कार है तो दूसरा पेंटिंग की श्रेणी में सांत्वना पुरस्कार मिला है। इन्हें 9 दिसंबर को यह पुरस्कार सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

देश में दो बंदियों को तिनका तिनका बंदिनी पुरस्कार दिया जा रहा है। इनमें से एक जिला जेल से 39 वर्षीय सोनिया चौधरी हैं। इन्हें यह पुरस्कार जेल रेडियो के संचालन, तिनका तिनका जेल रिसर्च सेल के जरिये जेल के टेलीफोन और जेल रेडियो पर शोध, जेल की जिंदगी को रंगों और साहित्य के जरिए सहजने के लिए मिल रहा है। वे जेल में 21 साल गुजार चुकी हैं। 2004 में उनकी फांसी की सजा को अंतिम सांस तक कारावास में तब्दील कर दिया गया था। उन्होंने जेल में अपने काम से साथी महिला बंदियों को हौसला दिया है। इसके अलावा पेंटिंग श्रेणी में जिला जेल के उत्तम आनंद (44) को सांत्वना पुरस्कार मिला है। इन पुरस्कारों की शुरुआत सात साल पहले जेल सुधारक वर्तिका नंदा ने की थी। इस साल पेंटिंग, विशेष उल्लेख और जेल प्रशासन श्रेणी में पुरस्कार दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed