फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two hundred artist rock the stage

लोक गायन और नृत्यों में दौ सौ कलाकारों का धमाल

Sat, 14 Dec 2013 04:11 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sat, 14 Dec 2013 04:11 PM IST
विज्ञापन
two hundred artist rock the stage
कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह में भारत के विभिन्न सांस्कृतिक क्षेत्रों के कलाकारों ने अपने-अपने प्रदेश के लोक गायनों व नृत्यों के फ्यूजन लोक रंग की प्रस्तुती देकर रंग जमाया।
विज्ञापन


इससे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करने के बाद सभी मेहमानों, अधिकारियों व कलाकारों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह के समापन समारोह पर पुरुषोत्तमपुरा बाग में उतर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला के तरफ से देश के सभी रिजन से आए करीब 200 कलाकारों ने अपने-अपने राज्यों के लोक वाद्य यंत्रों को बजाकर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही इन कलाकारों ने लोक नृत्य प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी।

मुख्यमंत्री ने श्रीजयराम संस्था को दी बधाई
इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा श्री जयराम विद्यापीठ में नरसिंह कुटीर पहुंचे और श्रीजयराम संस्थाओं के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लिया।

गीता जयंती के पवित्र अवसर पर आश्रम में पहुंचने पर ब्रह्मचारी ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया और यहां मुख्यमंत्री से विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री हुड्डा ने गीता जयंती पर श्रीजयराम संस्था की गतिविधियों की सराहना की और इसके लिए संस्था का आभार प्रकट किया।


इस अवसर पर सांसद नवीन जिंदल, सीपीएस सुल्तान सिंह जडोला, विधायक अनिल धंतौड़ी, प्रोफेसर विरेन्द्र सिंह, आयुक्त नीलम प्रदीप कासनी, आईजी बलबीर सिंह, उपायुक्त निखिल गजराज, राज्यपाल के पूर्व सचिव महेंद्र कुमार, वीसी डा. डीडीएस संधू, पुलिस अधीक्षक वाई पूर्ण कुमार, सीईओ केडीबी सतबीर कुंडू, एसडीएम अशोक बांसल, देवराज सिरोहीवाल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयभगवान शर्मा डीडी, रजिस्ट्रार डा. केसी रल्हाण, विपिन शर्मा और विनोद गर्ग अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed