फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two girls riding a scooty got injured after colliding with a roadways bus

Karnal News: रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवतियां घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two girls riding a scooty got injured after colliding with a roadways bus
निसिंग। जुंडला गांव में पिचौलियां मोड़ के समीप एक रोडवेज बस की स्कूटी पर सवार दो युवतियों को टक्कर लग गई। जोरदार टक्कर के बाद स्कूटी सवार दोनों घायल हो गईं। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी बस के नीचे जा घुसी। बस चालक घटना को देख बस को लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने जुंडला पुलिस को सूचित किया। राहगीरों ने घायलों को तुरंत करनाल अस्पताल में भर्ती करवाया। युवतियां अपने गांव पिचौलियां से करनाल घर के किसी निजी काम से गई हुई थी। काम को निपटाकर अपने गांव जा रही थी कि तभी बीच रास्ते पीछे से आ रही स्कूटी को पीछे से बस की टक्कर लग गई। घायल युवतियों के परिवार के सदस्यों को पुलिस ने सूचित कर दिया है। उनके बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed