फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two fingers of an employee got cut off when his hand got stuck in the machineTwo fingers of an employee got cut off when his hand got stuck in the machine

Karnal News: मशीन में हाथ आने से कटीं कर्मचारी की दो उंगलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Two fingers of an employee got cut off when his hand got stuck in the machineTwo fingers of an employee got cut off when his hand got stuck in the machine
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हांसी रोड स्थित एपैक्स सील्स फैक्टरी में काम कर रहे एक ऑपरेटर का हाथ मशीन में आने से उसकी दो उंगलियां कट गईं। पीड़ित ने फैक्टरी मालिक पर इलाज कराने से इन्कार करने व काम से निकालने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत अब पुलिस अधीक्षक को दी है। पीड़ित का कहना है कि वह ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है, ऐसे में उसकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है।
शिव कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय मनजीत सिंह ने बताया कि वह वर्ष 2019 से एपैक्स सील्स फैक्टरी में बतौर पावर मशीन ऑपरेटर कार्यरत था। जिस मशीन पर वह काम करता था, उसमें तकनीकी खराबी थी और वह अक्सर डबल स्टैम्प मारती थी। कई बार फैक्टरी प्रबंधन को शिकायत करने के बावजूद मशीन को दुरुस्त नहीं किया गया। 21 मई की शाम जब मनजीत दिन की ड्यूटी समाप्त करने वाला था। उसी दौरान मशीन ने अचानक डबल स्टैम्प मारा और उसका दाहिना हाथ चपेट में आ गया जिससे उसकी दो उंगलियां कट गईं।
विज्ञापन

मनजीत ने आरोप लगाया कि जब उसके परिजन फैक्टरी मालिक आदित्य गुलाटी से मिलने पहुंचे तो उन्होंने सहायता देने से इन्कार कर दिया। उलटा धमकाते हुए कहा कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उनकी पहुंच बहुत ऊपर तक है। इसके बाद मनजीत को नौकरी से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed