फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two died, one injured in the accident

Karnal News: हादसे में दो की मौत, एक जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Two died, one injured in the accident
- गगसीना के समीप हुआ हादसा, टाइल्स लगाने का करते थे काम
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

मूनक। गगसीना के समीप बाइक सवार तीन लोगों को कार चालक ने कुचल दिया। जिससे दो की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों व्यक्ति टाइल लगाने का काम करते थे। तीनों व्यक्ति करनाल से मूनक की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने दोनों व्यक्ति के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
करनाल के आनंद विहार निवासी 42 वर्षीय रणजीत सिंह, रामनगर निवासी 33 वर्षीय कमोद और भोला तीनों एक बाइक पर सवार होकर मूनक की तरफ जा रहे थे। जब वह गगसीना गांव के समीप पहुंचे तो वहां एक अज्ञात कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गए। कार चालक उनके ऊपर से कार को उतारकर ले गया। जिससे रणजीत और कुमोद की मौत हो गई। भोला गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया और घायल को अस्पताल में दाखिल कराया। मूनक थाना प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पांच बेटियों का पिता था रणजीत सिंह

मृतक रणजीत सिंह पांच बेटियों का पिता था। उसका एक 8 साल का बेटा भी है। उसने एक लड़की की शादी की है। वह मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं। वहीं कुमोद के चार बच्चे हैं। जिसमें एक बच्चा दो महीने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed