फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two died in raod accident

सड़क हादसों में दो लोगों की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
two died in raod accident
करनाल। जिले में दो अलग अलग सड़क हादसों में एक महिला व एक पुरूष की मौत हो गई है। दोनों मामलों में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पहले मामले में
विज्ञापन

गांव पोपड़ा निवासी जसमेर सिंह ने बताया कि 16 मार्च को वह मोटर साइकिल पर सवार होकर अपनी मामा मूर्ति देवी उम्र 62 को दवाई दिलाने के लिए असंध के लिए घर से चला था। जब दोपहर को वह करीब एक बजे जींद रोड पर बाहरी गांव के समीप पहुंचा तो एक आल्टो कार चालक असंध की ओर से आया और उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इस कारण वे दोनों बाइक से गिर गए। उसकी माता को गंभीर चोट लग गई। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर दूसरे मामले में गांव घीड निवासी राकेश ने बताया कि वह ड्राइवर है। गांव समानाबाहू में उनकी रिश्तेदारी है। 16 मार्च को वे शादी में गए हुए थे। उसमें उसका भाई नरेश, संदीप, शमशेर भी गए हुए थे। रात के समय वह अलग-अलग बाइक पर सवार होकर वहां वापस से चल पड़े। जब वह गांव बैरसाल टी प्वाइंट पर पहुंचे तो एक बाइक सवार तेज रफ्तार से आया और उसके भाई नरेश की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसके भाई को गंभीर चोट लग गई और मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed