{"_id":"5fd679aa8ebc3e3e7f0661dc","slug":"two-died-in-raod-accident-karnal-news-knl539466113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत. दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत. दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला और एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए, जबकि घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
ज्ञान सिंह निवासी गांव सालवन ने बताया कि 10 दिसंबर को वह और उसकी 58 वर्षीय पत्नी मालो देवी गांव के ही महाराणा प्रताप चौक के पास पैदल जा रहे थे। दोपहर के समय उसकी पत्नी सड़क पार कर रही थी तभी गांव बल्ला की ओर से तेज गति से आ रहे एक टैंकर ने पत्नी मालो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी टैंकर चालक फरार हो गया। इलाज के लिए राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल मालो को असंध के निजी अस्पताल लाया गया, जहां से महिला को करनाल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान निजी अस्पताल में शनिवार शाम को महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरी ओर गांव कुंजपुरा के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को दिए बयान में गांव कुंडा कला गंगोह उत्तर प्रदेश वासी गुलबहादुर ने बताया कि वह कलवेहड़ी गांव में एक फैक्ट्री में कार्य करता है। उनके गांव के रहमान और कादिर भी इसी फैक्ट्री में कार्य करते थे। शनिवार शाम करीब 7 बजे वह तीनों मोटरसाइकिल पर कलवेहड़ी से अपने गांव जा रहे थे। जब वह कुंजपुरा गांव से कुछ दूर गौशाला के निकट पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रहमान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद टक्कर मारने वाला युवक मोटरसाइकिल सहित फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।