फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two died by corona, 85 new case

कोरोना से दो की मौत, 85 नए केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
two died by corona, 85 new case
बुधवार को भी जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक बुजुर्ग और एक 53 साल का व्यक्ति है। दोनों को पहले से शुगर और बीपी की समस्या थी। अब तक कोरोना जिले में 97 लोगों की जान ले चुका है। बुधवार को कोरोना के 85 नये केस आये। वहीं 100 और लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक कोरोना के संदिग्ध 68823 लोगों के सैंपल लिए गए इनमें से 61002 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 6837 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 97 मरीजों की मौत हो चुकी है, 1462 एक्टिव हैं और 5278 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। मृतकों में मॉडल टाउन निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग को 12 सितंबर को सांस लेने में तकलीफ और बुखार के चलते मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया था। जहां जांच में वह पॉजिटिव मिला। शुगर और हाईपरटेंशन का मरीज होने के कारण हालत में सुधार नहीं आया। 23 सितंबर को हार्ट अटैक मौत हो गई। दूसरा मामला शंभु नाथ मोहल्ला निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति को बुखार के कारण मेडिकल कालेज में दाखिल कराया था। उनको बीपी और शुगर की बीमारी पहले से थी, साथ ही किडनी की बीमारी भी थी, जिस कारण उसका डायलीसियस भी चल रहा था। इसने भी 23 सितंबर को दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुरक्षा बंदोबस्त के साथ दोनों का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन

10 सरकारी टीचर और 9 लिबर्टी कर्मी संक्रमित
कोरोना के नये मरीजों में आठ सरकारी अध्यापक संक्रमित हैं, साथ ही एक बार फिर से लिबर्टी कंपनी में कोरोना की नई चैन बन गई है। यहां पर नौ और कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा, कल्पना चावला मेडिकल कालेज के दो कर्मचारी, कैनरा बैंक से एक, रेलवे से एक, दो अन्य बैंकों से दो, प्रापर्टी डीलर, बिजनेसमैन, हैल्थ वर्कर, पाढ़ा गांव से वेटनरी सर्जन समेत किसान और छात्रों समेत गांवों से मजदूर भी कोरोना पाजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed