फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two criminals arrested 44 days after robbing a jeweler

Karnal News: सराफ से लूट के 44 दिन बाद दो बदमाशों को किया काबू

Fri, 13 Feb 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 13 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two criminals arrested 44 days after robbing a jeweler
सीसीटीवी में केद चोर
करनाल। तरावड़ी में सरे बाजार सराफ की दुकान से पिस्तौल के बल पर सवा लाख रुपये लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को सीआईए-2 की टीम ने 44 दिन बाद काबू किया है। आरोपी पटियाला निवासी गुरजीत राम और तरावड़ी निवासी हरीश कुमार को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान पुलिस उनसे रिकवरी करेगी, साथ ही उनके नेटवर्क का पता लगाया जाएगा। मामले में 30 जनवरी को एक आरोपी कैथल निवासी विकास उर्फ नोनी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, उसी से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस इन दोनों आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन


सीआईए-2 के जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि 30 दिसंबर 2025 की रात करनाली गेट स्थित मुंशी राम ज्वेलर्स की दुकान पर अज्ञात तीन युवकों ने दुकान मालिक को पिस्तौल के बल पर धमकाकर गल्ले से करीब सवा लाख रुपये नकद लूटे थे। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। शिकायत के आधार पर थाना तरावड़ी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पहले गिरफ्तार किए आरोपी विकास उर्फ नोनी से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में अन्य दो आरोपियों की संलिप्तता का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर गुरजीत राम और हरीश कुमार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन



सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

मुंशीलाल ज्वेलर्स के मालिक साजन कालड़ा ने बताया कि तीनों आरोपी 30 दिसंबर की रात को करीब 8:15 बजे वारदात के लिए बाइक पर सवार होकर आए थे। एक बदमाश बाइक लेकर बाहर खड़ा रहा। वहीं दो दुकान के अंदर घुस गए। सराफ पर पिस्टल तान दी और नकदी लेकर बाइक पर सवार होकर भाग गए। लूट की वारदात दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। वारदात के समय बाजार में काफी भीड़ थी। इसके बावजूद भी बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंजाब सहित कई जगह दी गई दबिश

लूट मामले में सबसे पहले गिरफ्तार हुए क्योडक गांव निवासी बदमाश विकास उर्फ नोनी को साथ लेकर सीआईए की टीम ने पंजाब के अलावा हरियाणा के कई जिलों में दबिश दी थी लेकिन इन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो दोनों साथियों का इनपुट मिला। इसके बाद अब पटियाला निवासी गुरजीत राम और दूसरे साथी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed