फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two cousins ??killed in the incident, five injured

हादसे में दो चचेरी बहनों की मौत, पांच घायल

Sat, 12 Oct 2013 09:04 PM IST
बल्ला
बल्ला Updated Sat, 12 Oct 2013 09:04 PM IST
विज्ञापन
Two cousins ??killed in the incident, five injured
दुर्गा अष्टमी की पूजा अर्चना कर गांव गोली लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो चचेरी बहनों की मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। नीलगाय को बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकरा गई, जिससे हादसा हुआ।
विज्ञापन


घायलों को इलाज के लिए पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली गांव के सरपंच जगमिंद्र के सात परिजन कार में सवार होकर दुर्गा अष्टमी की पूजा के लिए सालवन गए थे। कार में अधिकतर बच्चे सवार थे। जब वे पूजा अर्चना कर वापस सालवन से गोली को लौट रहे थे तब अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई।
विज्ञापन


ड्राइवर ने नीलगाय को बचाने का प्रयास किया लेकिन कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर लगते ही कार सवार सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों को हादसे का पता चला तो ग्रामीणों की मदद से सभी सात कार सवारों को मशक्कत के बाद बाहर निकाले गए और इलाज के लिए पानीपत के निजी अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच दसवीं की छात्रा 16 वर्षीय ममता पुत्री प्रेम सिंह एवं छह वर्षीय शालू पुत्री अनिल कुमार ने दम तोड़ दिया। हादसे में कार चालक अनिल कुमार, उनकी पत्नी सुषमा रानी, बेटा लक्ष्य, पूजा व तानिया पुत्री सत्यवान भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सालवन पुलिस ने भी मौके का मुआयना कर जांच की।

गांव में हादसे का पता चलते ही मातम छा गया और दाह संस्कार के समय कई गणमान्यों ने शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया। बाकी घायलों का इलाज पानीपत के निजी अस्पताल में करवाया जा रहा है। अनिल ने करीब दस दिन पहले ही कार खरीदी थी। परिजनों के साथ मन्नत के लिए वे दुर्गा अष्टमी सालवन के लिए रवाना हुए थे। एक ही परिवार में इतना बड़ा हादसा होने से गांव सकते में हैं। ग्रामीण हादसे में शिकार परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए बड़ी संख्या में उनके घर पहुंच रहे हैं।


गोली गांव के पास कार के नियंत्रण खोने से हादसा हो गया। जिसमें दो लड़कियों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हैं। वे सब सालवन से मां के मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
नरेश पाल एएसआई, जांच अधिकारी, सालवन चौकी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed