{"_id":"6a8b5b72664a9b34a800ddc9","slug":"dispute-over-concrete-slab-casting-youth-beaten-and-injured-karnal-news-c-18-knl1018-975948-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लिंटर डालने पर विवाद युवक को पीटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लिंटर डालने पर विवाद युवक को पीटा, घायल
विज्ञापन
.गली से निकलते हुए आरोपी का सीसीटीवी
करनाल। बूटा सिंह कॉलोनी में जर्जर दुकान पर लिंटर डालने की तैयारी कर रहे दो भाइयों पर पड़ोसियों और उनके साथ आए लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिटी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के अनुसार, पीड़ित अक्षत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बूटा सिंह कॉलोनी में उनकी जर्जर दुकान पर 20 अगस्त को वह लिंटर डालने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी सुभाष, उसका बेटा शेंकी और अन्य लोग वहां पहुंचे और काम रोकने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।
शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त को उनका भाई कार्तिक मोटरसाइकिल से पहले दुकान पर पहुंच गया था। अक्षत जब वहां पहुंचा तो सुभाष, शेंकी और उनके साथ आए कई लोग कार्तिक को जमीन पर गिराकर पीट रहे थे। अक्षत ने बताया कि उसे भी कस्सी लेकर दौड़ाया गया। हमले के बाद अक्षत अपने भाई को निजी अस्पताल ले गया। ब्यूरो